दर्दनाक हादसा: कार में लगी आग, महिला जिंदा जली

एक युवक झुलसा

देवास, अग्निपथ। जिले के भौंरासा थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़ी के समीप रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार में आग लगने से दंपति झुलस गई। महिला की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी अनुसार हादसे का शिकार हुए आपस में पति-पत्नी मूल रूप से कुमारखेड़ी क्षेत्र इंदौर के निवासी हैं। ग्राम महुड़ी में ये अपने किसी रिश्तेदार के यहां मिलने आए थे। सुनील पिता चन्दर सिंह उम्र 36 वर्ष व उसकी पत्नी राधा निवासी बाणगंगा क्षेत्र के कुमारखेड़ी इंदौर भौंरासा थाना अंतर्गत ग्राम महुडी में धर्मेंद्र नायक चौकीदार के यहां पर नैनो कार (एमपी 09 सीके 1039) से आए हुए थे। बताया जा रहा है कि यहां से लौटते समय गाड़ी में अचानक आग लग गई और गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी।

जिससे गाड़ी में सवार सुनील जलते हुए गाड़ी में से भाग गए। लेकिन राधाबाई की जलने से गाड़ी में ही मौत हो गई जो पूरी तरह गाड़ी में ही जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणजन पहुंचे और आग को बुझाया गया। जब तक महिला पूरी तरह से जल गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही भौंरासा पुलिस मौके पर पहुंची व घायल सुनील को एंबुलेंस से देवास जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल लोक उत्सव: बालिकाओं ने गणेश वंदना के साथ दी नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां

Sun Oct 9 , 2022
इंडिया गॉट टेलेंट के कलाकारों ने भगवान शिव, रामायण, हनुमानजी के स्वरूप के दर्शन कराये उज्जैन, अग्निपथ। शास्त्रीनगर मैदान पर आयोजित महाकाल लोक परम शिव आराधना में रविवार को शिव गणेश की स्तुति हुई। परमशिव के आराधन “महाकाल लोक” उत्सव में इंडिया गॉट टेलेंट के चर्चित कलाकार वारियर स्क्वाड दिल्ली […]
Mahakal lok utsav

Breaking News