दिग्विजय का सियासी वार:MP BJP में CM बनने के कई उम्मीदवार; मैं कल सूची जारी करूंगा

शिवराज बोले- दिग्विजय की टिप्पणी पर कुछ कहने की जरूरत है क्या?

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक बयान ने एक बार फिर BJP में हलचल मचा दिया है। इस बार उन्होंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भाजपा पर सियासी वार किया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश BJP में मुख्यमंत्री बनने के कई दावेदार हैं। मैं कल यह सूची जारी करूंगा। दिग्विजय के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब यह सवाल किया तो वे कुछ सेकेंड चुप रहे। फिर बोले-दिग्विजय की टिप्पणी पर कुछ कहने की जरूरत है क्या?

BJP ने हाल ही में उत्तरखंड में मुख्यमंत्री को बदला है। अब कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान के चलते नया मुख्यमंत्री बनाने की कवायद चल रही है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में BJP के बड़े नेताओं के बीच मुख्यमंत्री बनने की होड़ की तरफ इशारा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- आजकल भाजपा में मोदी-शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी BJP के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्होंने आगे कहा- कोई इनके नाम बता सकता है? यदि नहीं बताओगे तो मैं कल सूची दे दूंगा।



दिग्विजय के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब यह सवाल किया तो वे कुछ सेकेंड चुप रहे। फिर बोले- दिग्विजय की टिप्पणी पर कुछ कहने की जरूरत है क्या? शिवराज ने इस सवाल को खारिज करते हुए कोरोना की तीसरी लहर आने के संकेत मिलने पर प्रदेश की जनता काे अगाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामलों में देश, दुनिया और प्रदेश की सच्चाई

Sun Jul 18 , 2021
भारत के विकास में भ्रष्टाचार बहुत बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार का विरोध करके ही सन् 2014 में नरेन्द्र मोदी जी सत्ता पर काबिज हुए थे। भ्रष्टाचार के मामले में देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी जी से बहुत उम्मीदें थी कि अब भारत में शायद कमी आयेगी परंतु वर्ष 2021 में भी […]

Breaking News