पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाने के दोषियों को 10-10 वर्ष की कैद

देवास, अग्निपथ। पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाने बनाते हुए आरोपियों को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश ने 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं 2 बदमाशों को 4-4 हजार रुपए एवं 5 को 6-6 हजार रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया।

शासन की ओर से मामले में पैरवी कर रहे लोक अभियोजक सुधीर नागर ने बताया 6 सितंबर 2020 की रात उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के किनारे से लखनलाल पिता राधेश्याम उम्र 19 वर्ष, सुरेंद्र पिता मोहनसिंह दोनों निवासी नौगांव बापचा थाना सिद्धिकगंज, जिला सीहोर, गणेश पिता सज्जन नाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मुकुंदगढ़ थाना बागली जिला देवास, राजेंद्र सिंह पिता फूल सिंह नाल उम्र 30 वर्ष, कमललाल दोनों निवासी नरपाखेड़ी सिद्धिकगंज सीहोर, मिथुन कदम पिता विक्रम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नेमावर तहसील आष्टा थाना सिद्धिकगंज जिला सीहोर, अमरसिंह पिता रघुराम नाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धरमपुरी तहसील बागली जिला देवास को पकड़ा था। आरोपियों से दो बांस के डंडे, एक गुप्ती, दो चाकू, एक देसी 12 बोर का कट्टा, 12 बोर के दो जिंदा और दो खाली खोके, एक देसी पिस्टल ओर दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण न्यायालय में पेश किया था। जहां सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर पंचम अपर सत्र न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपियों दोषी करार देते हुए दंडित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल कर लिया अपात्रों का नाम

Mon Apr 25 , 2022
ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को की शिकायत, मामला ग्राम पंचायत सुईगांव का नलखेड़ा, अग्निपथ। जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुईगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक शिकायती आवेदन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया जिसमें गड़बड़ी करने वाले संबंधित कर्मचारियों […]

Breaking News