बंद एस. कुमार्स कंपनी के श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

शीघ्र मांगे नहीं मानने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी

देवास, अग्निपथ। बंद एस. कुमार्स लिमिटेड के श्रमिकों व स्टाफ सदस्यों ने अपनी मांगो को लेकर 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जल्द मांगें न मानने पर आंदोलन तेज कर भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी कर्मचारियों ने दी है।

श्रमिक दुर्गा शंकर शर्मा एवं रणछोड़ पटेल ने बताया कि 1 अप्रैल 2021 से कम्पनी को बंद कर दिया गया। जिससे श्रमिक व स्टॉफ सदस्य बेरोजगार हो गए और आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। बंद कम्पनी का कार्य ध्वनि टैरफेब्स कंपनी में चल रहा है। जिससे कंपनी के श्रमिकों में आक्रोश है।

इस संबंध में श्रमिकों ने 16 सितंबर को ध्वनि टैरफेब्स कंपनी के गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें 22 सितंबर तक श्रमिकों के हित में उचित कदम नहीं उठाने पर एस. कुमार्स के श्रमिकों व स्टॉफ सदस्य 23 सितंबर से ध्वनि टैरफेब्स कंपनी में गेट पर हड़ताल शुरू करने की सूचना भी दी गई थी। प्रबंधक द्वारा श्रमिकों के हित में कोई उचित निर्णय नही लिया गया। श्रमिकों ने गुरुवार से ध्वनि टैरफेब्स प्राइवेट लिमिटेड के गेट के सामने प्रात: से नारेबाजी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

कम्पनी द्वारा श्रमिकों को हटाने हेतु डराया व धमकाया गया, लेकिन श्रमिक डटे रहे। श्रमिकों ने कहा कि भले ही कम्पनी प्रबंधक हम पर बूलडोजर चला दे, हमारी जान चली जाए, लेकिन जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती हम डटे रहेंगे। समय आने पर भूख हड़ताल पर भी जायेंगे।

ये हैं मांगें

कंपनी के श्रमिकों ने मांग की है कि इस कंपनी का पूरा कार्य एस. कुमार्स कम्पनी चालू कर वहीं करवाया जावें। यदि कम्पनी चालू नहीं करना चाहते हैं तो श्रमिकों का पूरा पैसा देकर उनका हिसाब करे। सोसायटी का करीब 12 लाख रूपये भी प्रबंधन ने जमा नहीं करवाया वह भी अति शीघ्र जमा किए जाए। जो श्रमिक व स्टॉफ कार्य छोड़ चुके है उनकी बकाया ग्रेच्युटी करीब 62 लाख रूपये का भी जल्द भुगतान करने, स्टॉफ, परिवार का बोनस वर्ष 2019-20 का देनें और यदि आपको कंपनी एस.कुमार्स नहीं चलानी है तो ग्रज्यूटी एवं छटनी मुआवजा तथा अन्य हित लाभ देकर श्रमिकों व स्टॉफ परिवार को देने की मांग की गई। भूख हड़ताल के इस दौरान सुभाष चौधरी, पवन चौधरी, मानसिंह धाकड़, रामविलास वर्मा, मुंशी खान, जगदीश बोंदा जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक व स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 हजार रुपए के लिए इलेक्ट्रीशियन बन गया तस्कर, 23 किलो गांजा जयपुर ले जाते पकड़ाया

Thu Sep 23 , 2021
तीन लाख के गांजे के साथ जीआरपी के हत्थे चढ़ा युवक रिमांड पर उज्जैन, अग्निपथ। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से बिहार के एक युवक को तीन लाख रुपए के गांजे के साथ पकडक़र गुरुवार को छह दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी इलेक्ट्रीशियन है और 10 हजार रुपए में […]
Ganaja taskar 23092021

Breaking News