बदनावर में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

गणतंत्र दिवस पर नंदराम चौपड़ा स्कूल में नपा अध्यक्ष करेंगी झंडावंदन

बदनावर, अग्निपथ। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्रत दिवस को लेकर बदनावर समेत ग्रामीण अंचल में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस उपलक्ष्य में बुधवार को बदनावर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। वहीं यात्रा का यह दूसरा वर्ष है।

राजदीप लोधा की स्मृति में फ्रेंडस सर्कल के तत्वावधान तिरंगा यात्रा ग्राम घटगारा से शुरू हुई। जो पिटगारा होते हुए बड़ी चौपाटी बदनावर पहुंची। इसके पश्चात बैजनाथ महादेव मंदिर से यात्रा शुरू होकर नगर के बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, जवाहर मार्ग, कन्याशाला मार्ग, मंडी बाईपास होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची। जहां पर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल युवा डीजे की धुन पर राष्ट्र भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे युवा देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का शहर में विभिन्न जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

आज जगह-जगह होंगे झंडावंदन

गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को जगह-जगह झंडा वंदन होंगे। मुख्य कार्यक्रम शासकीय नंदराम चौपड़ा परिसर में होगा। जिसमें विभिन्न स्कूलों से निकलने वाली प्रभातफेरी नगर भ्रमण करते हुए नंदराम चोपड़ा परिसर पहुंचेगी। जहां पर नपा अध्यक्ष मीना यादव की ओर से झंडावंदन करने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। इसके बाद विभिन्न स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। बाद में पुरस्कार भी नगर परिषद की ओर से प्रदान किए जाएंगे। मुख्य समारोह स्थल पर हजारों की संख्या में शहरवासी कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचेंगे

देवास में मंत्री उषा ठाकुर करेंगी ध्वजारोहण

देवास। जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह मुख्य समारोह में पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। मुख्य समारोह प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों का प्रदर्शन व पुरस्कार वितरण भी होगा।

शाजापुर में राज्मंत्री परमार करेंगे ध्वजारोहण

शाजापुर। गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय पर स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित होगा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा स्वतंत्र प्रभार एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इसी तरह 26 जनवरी को शाम 7 बजे कम्प्यूनिटी हॉल महूपुरा शाजापुर में भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वसंत उत्सव की आज यज्ञ के साथ होगी शुरुआत, मां वाग्देवी की शोभायात्रा आज

Wed Jan 25 , 2023
धार, अग्निपथ। मां सरस्वती मंदिर भोजशाला व मां वाग्देवी की मुक्ति एवं उसके गौरव की पुर्नस्थापना हेतु दृढ़ संकल्पित महाराजा भोज स्मृति बसंतोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय भोज महोत्सव के आयोजन की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। पहले दिन वसंत पंचमी के दिन सुबह ही शुरुआत मां सरस्वती के […]

Breaking News