बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन: अर्जुन रामपाल के घर NCB का छापा

मुंबई।

ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक्टर अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा है। NCB की कार्रवाई में क्या मिला यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

NCB ने पिछले महीने अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी। NCB ने उसे लोनावाला से गिरफ्तार कि[ad_1]
या था। उससे मिले सुरागों के आधार पर अब अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा है। दैनिक भास्कर ने 1 अक्टूबर को ही अर्जुन रामपाल के ड्रग्स कनेक्शन के बारे में बता दिया था।

NCB ने ड्रग पैडलर्स की चेन ट्रैक की

NCB के मुताबिक अगिसिलाओस ड्रग्स सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने उसकी सप्लाई चेन को ट्रैक करने के कुछ सबूत भी जुटाए हैं। इस चेन में अगिसिलाओस के कॉन्टैक्ट वाले दूसरे ड्रग पैडलर्स को भी आरोपी बनाया गया है। NCB के सूत्रों के मुताबिक अगिसिलाओस भारत में काफी समय बिताता था और मार्केटिंग से भी जुड़ा था।

दीपिका की ड्रग्स चैट में A कोड यानी अर्जुन रामपाल होने के कयास लगाए गए

अगिसिलाओस को NDPS एक्ट की धारा 27-A के तहत 18 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया था। इससे पहले दीपिका पादुकोण की ड्रग्स से जुड़ी वायरल चैट में ‘A’ नाम के शख्स का जिक्र आया था। कयास लगाए गए कि ‘A’ यानी अर्जुन रामपाल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बर्खास्त गौ शाला प्रभारी की नौकरी पर वापसी, कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया

Mon Nov 9 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के चिंतामन जवासिया स्थित गौशाला में 6 गौवंश की मौत के बाद तत्कालिन गौशाला प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया था। अपील समिति ने उनको निर्दोष मानते हुए उनकी बर्खास्तगी समाप्त कर दी है। सोमवार को उन्होंने अपनी ज्वानिंग फिर से महाकालेश्वर मंदिर में दी […]

Breaking News