भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक को एनडीपीएस मामले में ले गई ग्वालियर पुलिस

जावरा, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रतलाम जिला संयोजक ढोढर निवासी भाजपा के युवा नेता विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस शुक्रवार को उनके घर से उठाकर ले गयी। दिनदहाड़े घर के सामने से पोरवाल को ले जाने से उनके अपहरण की खबर फैल गयी थी। बाद में जावरा पुलिस ने ग्वालियर पुलिस द्वारा ले जाने की पुष्टि की है।

विवेक पोरवाल
विवेक पोरवाल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद पोरवाल के बेटे भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक पोरवाल शुक्रवार दोपहर करीब 1.25 बजे ढोढर में अपने घर के बाहर खड़े थे। अचानक बिना नम्बर की एक अर्टिगा कार में कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने विवेक से हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के बाद उन लोगों ने विवेक को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और कार वहां से रवाना हो गई। इस तरह से विवेक के अपहरण की खबर पूरे रतलाम जिले में आग की तरह फैली। जावरा के भाजपा नेताओं को जब यह सूचना मिली कि विवेक को अज्ञात लोग ले गए हैं तो उन्होंने सम्बन्धित पुलिस थाने से सम्पर्क किया।

शुरुआत में यह पता नहीं चल पाया कि विवेक का अपहरण करने वाले कौन थे। लेकिन पुलिस ने जैसे ही प्रयास शुरू किए जल्दी ही सच्चाई सामने आ गई। पता चला कि यह अपहरण की वारदात नहीं है। बल्कि विवेक को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में ग्वालियर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। जावरा पुलिस के मुताबिक विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस का दल अपने साथ ले गया है। इस बात की सूचना भी ग्वालियर पुलिस के दल द्वारा स्थानीय पुलिस को दी जा चुकी है। बताया जाता है कि ग्वालियर में दज्र एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में पुलिस को विवेक की तलाश थी और उसी प्रकरण में विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस अपने साथ ले गई है।

जावरा के एसडीओपी रवींद्र बिलवाल के मुताबिक विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस का दल अपने साथ ले गया है। इस बात की सूचना भी ग्वालियर पुलिस के दल द्वारा स्थानीय पुलिस को दी जा चुकी है। बताया जाता है कि ग्वालियर के घाटीगांव में हुए एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में पुलिस को विवेक की तलाश थी। उसी प्रकरण में विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस अपने साथ ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा विभाग के इंजीनियर नियम विरुद्ध मनरेगा में अटैच

Fri Feb 3 , 2023
राज्य शिक्षा केंद्र संचालक के निर्देश की उड़ा रहे मखौल आगर, अग्निपथ। वरिष्ठ अधिकारी एवं संचालकों के आदेश की अवहेलना करना व नियमों मखोल उड़ाना आगर जिले में आम बात हो गई है। इसी का एक उदाहरण सामने आया है। शिक्षा विभाग के इंजीनियर नीरज चौहान जनपद पंचायत बड़ोद की […]

Breaking News