मंडलोई ने महापौर से की नागर की शिकायत

नगर निगम विशेष सम्मेलन

नगर निगम में दो अपर आयुक्तों के बीच फिर ठनी

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में दो अपर आयुक्तों के बीच फिर से ठन गई है। गुरूवार को अपर आयुक्त आर.एस. मंडलोई ने महापौर मुकेश टटवाल को एक पत्र भेजा है, नगर निगम में यह पत्र खासा चर्चाओं में है। मंडलोई ने अपर आयुक्त वित्त आदित्य नागर के बारे में महापौर को आगाह किया है, उन्होंने लिखा है कि आदित्य नागर केवल वित्त अधिकारी है, नगर निगम में उन्हें अपर आयुक्त का पद दे दिया गया है। इसके ठीक उलट आदित्य नागर का कहना है कि मंडलोई अपने खिलाफ शुरू हुई जांचो को प्रभावित करना चाहते है इसलिए वे अर्नगल आरोप लगा रहे है।

गुरुवार को अपर आयुक्त आर.एस. मंडलोई ने महापौर मुकेश टटवाल को एक पत्र भेजा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि वित्त विभाग ने 10 दिसंबर 2021 को आदित्य नागर को अपर आयुक्त वित्त पद के विरूद्ध बतौर वित्त अधिकारी के रूप में उज्जैन नगर निगम में पदस्थ किया है। इसका यह तात्पर्य कतई नहीं है कि उन्हें अपर आयुक्त बना दिया जाए।

मंडलोई ने अपने पत्र में लिखा है कि क्लास-3 अधिकारी आदित्य नागर को नगर निगम में अपर आयुक्त पद के कई महत्वपूर्ण दायित्व सौंप दिए गए है। यह विधि विरूद्ध है। मंडलोई द्वारा महापौर को भेजे गए पत्र के बारे में अपर आयुक्त वित्त आदित्य नागर का कहना है कि अपर आयुक्त आर.एस. मंडलोई के विरूद्ध नगर निगम में कुछ मामलों की जांच चल रही है।

इन जांचो को प्रभावित करने के लिए वे अर्नगल आरोप लगा रहे है। आदित्य नागर ने कहा कि मंडलोई ने मुझे क्लास-3 कर्मचारी बताया है जबकि मैं राज्य वित्त सेवा का क्लास-1 अधिकारी हूं। मंडलोई अपने खिलाफ चल रही जांचो से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे है, शिकायतों में कोई दम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपाल मंदिर कांप्लेक्स में 9 करोड़ का रोड़ा

Thu Nov 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। गोपाल मंदिर स्थित पुराने नगर निगम भवन के स्थान पर बहुमंजिला शापिंग कांप्लेक्स के निर्माण के लिए गुरूवार की दोपहर महापौर मुकेश टटवाल मौका मुआयना करने पहुंचे। पुराने नगर निगम भवन से जुड़े कुछ केस कोर्ट में चल रहे है। महापौर ने निगम अधिकारियों से इन सभी केस […]

Breaking News