मलखम्ब खेल को ओलंपिक में मिलेगी शीघ्र मान्यता

उज्जैन, अग्निपथ। खेलो इंडिया के तहत मलखम्ब खेल की स्पर्धा में भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं इंडियन वेट लिफ्टिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव यादव का उज्जैन आगमन हुआ।

मध्य प्रदेश मलखम्ब संघ के अध्यक्ष सोनू गेहलोत ने सहदेव यादव का शाल, श्रीफल, मोमेंटो प्रदान कर विशिष्ट खेल अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारत की प्रथम अंतरराष्ट्रीय महिला निर्णायक सबीना यादव का अभिनंदन उज्जैन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गजेंद्र मेहता ने किया।

सहदेव यादव ने कहा कि भारतीय प्राचीन खेल मलखंब को शीघ्र ओलंपिक खेलों में सम्मिलित किया जाएगा। खेलों इंडिया के विभिन्न खेलों का आयोजन से भारतीय खिलाडियों की प्रतिभा में निखार आएगा।

विश्व के खेल मानचित्र पर पदक प्राप्त करने और तिरंगा लहराने में खिलाडी सफल होंगे। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी योगेश मालवीय, विक्रम अलंकरण से विभूषित किशोरी शरण श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स ऑफिसर अरविंद जोशी, वेट लिफ्टिंग चैंपियन धर्मेंद्र पालीवाल, अनिल निकम, पहलवान लीलाधर कहार, प्रांजल सोलंकी, जिला खेल अधिकारी ओम प्रकाश हारोड़ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला साधक सम्मान से सम्मानित हुई अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना प्रतिभा रघुवंशी

Thu Feb 9 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश की संस्था प्रसंग के उन्तीसवें स्थापना दिवस समारोह एवं संस्थान के 443वें आयोजन में शहर की अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना इंजी. प्रतिभा रघुवंशी एलची को जबलपुर में आयोजित जबलपुर नृत्यश्री अलंकरण समारोह में कथक नृत्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और कला के संवर्धन में नित- नए प्रयासों […]

Breaking News