महावीर एवेन्यू में दिनदहाड़े चोरी, ताला तोडक़र लाखों का माल ले गया चोर

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड स्थित महावीर एवन्यू में बुधवार को एक चोर ने दिनदहाड़े धावा बोला। चोर सूने घर का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब ६ लाख का माल ले गया। मामले में मााधवनगर पुलिस जांच कर रही है।

महावीर एवन्यू स्थित मल्टी में फस्र्ट फ्लोर के फ्लेट निवासी प्रफुल्ल पिता विजय राव नव संवत कॉलेज के डायरेक्टर है। वह मंगलवार को परिवार के साथ भोपाल रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार दोपहर २ बजे लौटे तो घर के मु य द्वार खुला मिला। चोर ताला तोडक़र वारदात कर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से चोर के निशान उठाकर जांच शुरू कर दी, लेकिन रात तक चोर का सुराग नहीं मिल सका। घटना के संबंध में प्रफुल्ल ने बताया कि अंदर के दोनों कमरों में भी ताले लगे थे। चोर उन्हें भी दो अलमारी में से पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर व एक लाख रुपए नकद ले गए।

पहचान वाले शंका के घेरे में

खास बात यह है कि मल्टी में करीब एक दर्जन लेट है। मल्टी का मुख्य द्वार अधिकांश बंद रहता है। राव जिस फ्लोर पर रहते है वहा चार लेट है। राव के सामने रहने वाले घर में भी ताला लगा था,लेकिन चोर ने राव के घर को ही निशाना बताया। इसे देखकर संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी परिचित ने चोर को राव के बाहर जाने की सूचना दी होगी,जिसके कारण वह दिन-दहाड़े वारदात कर सका। हालांकि पुलिस कॉलोनी में लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाल कर चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भुगतान के नाम पर मिल श्रमिकों से मांग रहे थे पैसे

Wed Mar 22 , 2023
श्रमिक संघ के अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष पर केस दर्ज उज्जैन, अग्निपथ। कोर्ट के आदेश पर विनोद मिल के श्रमिको को भुगतान किया जाना तय हुआ है। जिसके चलते श्रमिको के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान श्रमिक संघ के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष द्वारा श्रमिको से सत्यापन के नाम पर […]

Breaking News