रतलाम में तिहरा हत्या कांड; तीन मंजिला मकान में मिले मां-बाप बेटी के शव

रतलाम. शहर के राजीव नगर में मां-बाप और बेटी के संदिग्ध अवस्था में शव मिले है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच कर रहे है। रतलाम के औद‌योगिक थाना क्षेत्र के राजीव नगर में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां तीन मंजिला मकान में रहने वाले गोविंदसिंह सेन (50), पत्नी शारदा बाई (47) और बेटी दिव्या (21) के शव मिले है। गोविंदसिंह की स्टेशन रोड पर हेयर सैलून की दुकान है। बेटी दिव्या नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही थी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस बल भी मौजूद है। प्रारंभिक तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। एसपी गौरव तिवारी मौका मुआयना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमजोर पड़ा निवार तूफान, 14 घंटे बाद खोला चेन्नई एयरपोर्ट

Thu Nov 26 , 2020
चेन्नई. बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान (Nivar Cyclone) बुधवार देर रात पुडुचेरी के समुद्र तट से टकरा गया। लैंडफॉल की यह प्रोसेस रात 11.30 बजे से 2.30 बजे तक चली। अब यह कमजोर पड़ गया है। निवार के चलते बुधवार शाम 7 बजे से बंद किया गया चेन्नई […]

Breaking News