रेलवे कुश्ती कैंप : उज्जैन में रेलवे के 90 महिलाएं- पुरुष पहलवान ठोकेंगे ताल

उज्जैन। क्षीरसागर स्थित अवंतिका कुश्ती केंद्र में शुक्रवार से रेलवे के कुश्ती खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय शिविर आयोजित होगा। 20 अगस्त से 17 सितंबर 2021 तक 90 चुने हुए पहलवानों के इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की महिला और पुरुष पहलवानों सहित कई अर्जुन पुरस्कार विजेता और विश्वामित्र पुरस्कार विजेता प्रशिक्षक भी भाग लेंगे।

उज्जैन शहर की महिला और पुरुष खिलाडिय़ों को इन अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों और कोचों के साथ अभ्यास का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रेलवे के वरिष्ठ कोच और अधिकारियों को भी शहर की प्रतिभा को परखने का मौका मिलेगा। इसका दूरगामी लाभ शहर के कुश्ती खिलाडिय़ों को मिलेगा। अवंतिका रेसलिंग सेंटर के गणेश बागड़ी पहलवान ने बताया कि सांसद की सहमति के साथ रेलवे के खेल विभाग को उज्जैन में नेशनल कैंप लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था।

साल में एक बार आयोजित किया जाने वाला रेलवे का नेशनल कैंप दूसरी बार उज्जैन में लगने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसके लिए रेलवे खेल संवद्र्धन बोर्ड -आरएसपीबी के सचिव प्रेमचंद लोचब और प्रवीण कुमार खेल अधिकारी -आरएसपीबी ने प्रशिक्षण शिविर हेतु सभी मंजूरी दे दी है। आज से उज्जैन के अवंतिका कुश्ती केंद्र पर कैंप शुरू किया जा रहा है। इस कैंप की विशेषता यह भी है की पहली बार भारतीय रेलवे की विख्यात महिला पहलवान भी यहां प्रशिक्षण करेंगी, जिससे उज्जैन की महिला खिलाडिय़ों को भी लाभ मिलेगा।

मेडलिस्ट को मिलेगी प्राथमिकता

 

कैंप में वरिष्ठ खिलाडिय़ों के कैंप में आने का लक्ष्य यही होता है कि वे प्रतिभाओं को चयनित कर रेलवे में नौकरी के लिए प्रोत्साहित और मदद करते हैं। खिलाडिय़ों को रेलवे में नौकरी के लिए रास्ते भी खुलेंगे। शहर में कुश्ती के तकरीबन 2 हजार खिलाड़ी हैं इसमें से प्रोफेशनल खिलाड़ी लगभग 300-400 हैं। रेलवे के कैंप में नेशनल या स्टेट चैंपियनशिप के मेडलिस्ट खिलाडिय़ों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैंप का लिया अफसरों ने जायजा

रेलवे खेल संवद्र्धन बोर्ड के कोषाध्यक्ष अजयकुमार श्रीवास्तव ने 19 अगस्त को तैयारियों का जायजा लिया। इसमे ट्रेनिंग सुविधाएं खिलाडिय़ों और आफिशियल के ठहरने के लिए व्यवस्था देखकर वे संतुष्ट हुए। पहलवानों का आना भी आज से शुरू हो जाएगा। गणेश बागड़ी पहलवान का कहना है कि उज्जैन में रेसलिंग खिलाडिय़ों के लिए कैंप आयोजित होने से यहां के खिलाडिय़ों को लाभ होगा। एक तो खिलाडिय़ों को वरिष्ठ कोच के माध्यम से इंटरनेशनल स्तर की कई नई टेक्निक सीखने को मिलेगी दूसरी कैंप में एक महीने में कई वरिष्ठ खिलाड़ी कैंप का अवलोकन करने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दस्तावेज न मकान फिर भी पट्टा सूची में शामिल कर दिए नाम

Thu Aug 19 , 2021
अपात्रों को लाभ देने की दोबारा जांच में हो रहे कई चौंकाने वाले खुलासे सुसनेर, (मंजूर मोहम्मद कुरैशी) अग्निपथ। शहर में आवासीय पट्टे देने के लिए तैयार सूची में अपात्र व्यक्तियों को शामिल करने की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नगर परिषद के जिम्मेदारों ने पात्रता […]

Breaking News