रेलवे लाइन पर हेडफोन लगाकर चल रहे दो युवक ट्रेन से कटे

50 से ज्यादा टुकड़े हो गए शरीर के

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में ट्रेन से कटकर दो लड़कों की मौत हो गई। इस हादसे में दोनों के शरीर के 50 से 60 टुकड़े हो गए। बता दें, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों लड़के कान में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहे थे। 

बुरहानपुर के बिरोदा के रहने वाले 19 साल के इरफान और 16 साल के कलीम शुक्रवार शाम 6 बजे ट्रैक से बुरहानपुर की ओर आ रहे थे। कुछ ही देर बाद कर्नाटका एक्सप्रेस भुसावल से लालबाग रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 496/2 से 496/4 के बीच दोनों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई।

जब लालबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कर्नाटका एक्सप्रेस के ड्राइवर ने अफसरों को इस हादसे की सूचना दी। अफसरों को दी जानकारी में ड्राइवर ने बताया कि दोनों लड़के ट्रैक पर चल रहे थे। हॉर्न बजाने पर भी वह ट्रैक से नहीं हटे जिस वजह से दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि, जब ग्रामीण ट्रैक पर मृतकों की शिनाख्त करने के लिए पहुंचे, तो ग्रामीणों और पुलिस को सिर्फ दो धड़ मिले। दोनों के चिथड़े उड़ चुके थे।

मृतकों के शव के टुकड़े ढूंढने में पुलिस सहित करीब 40 लोग दो घंटे तक ट्रैक पर जुटे रहे, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। वाघोड़ा में गोदान सहित तीन ट्रेनें आधे घंटे तक रुकी रहीं। यातायात प्रभावित होने की सूचना मिलने पर लोगों को ट्रैक से हटाया गया। करीब शाम 7 बजे से फिर ट्रैक पर ट्रेनों का यातायात शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगले 10 दिन में बदलने वाले हैं बैंक के यह नियम

Sat Nov 21 , 2020
बड़ा पेमेंट करने वालों को होगी सुविधा नई दिल्ली। अगले 10 दिनों में यानी दिसंबर से कैश ट्रांसफर से जुड़े बैंकों के नियम बदल जाएंगे। दरअसल, आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को लेकर नियम में बदलाव किया है। अब लोग 24 घंटे आरटीजीएस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। ये […]

Breaking News