शराब के नशे में कटर से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 सीहोर, अग्निपथ। रेहटी पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी प्रतीक पालीवाल को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी अनिल पिता धूलुसिंह चौहान की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर फरियादी और उसके साथियों के साथ विवाद किया और धारदार नुकीले कटर से जान से मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया।

हमले में छह लोग घायल और भोपाल रेफर

आरोपी के इस हमले में अनिल, राकेश, राजेश, अंकित, धर्मेंद्र और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी को जेल

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में रेहटी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी प्रतीक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

Next Post

छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार

Mon Apr 27 , 2026
सीहोर, अग्निपथ। इछावर पुलिस ने ग्राम सतपिपलिया में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतक के सगे बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सतपिपलिया के कच्चे रास्ते पर हेमराज के खेत की मेड पर एक युवक का शव पड़ा है। मृतक […]

Breaking News