सगाई टूटने पर खुद से कर ली शादी, समारोह में 40 मेहमान भी पहुंचे

ब्रासीलिया |ब्राजील के बाहिया राज्य में एक अनोखी शादी हुई। इसमें दुल्हन नहीं सिर्फ दूल्हा था। दरअसल, युवती ने सगाई तोड़ दी थी। डिओगो रैबोलो और उनकी मंगेतर विटोर ब्यूनो की पिछले साल नवंबर में सगाई हुई थी और उनकी इस साल अक्तूबर में शादी होनी थी।

विटोर ने मतभेदों के बाद जुलाई में सगाई तोड़ दी। शादी को रद्द करने की बजाय डिओगे ने छह अक्तूबर को अपने आप से शादी कर ली। खास बात यह है कि इस शादी में 40 मेहमान भी पहुंचे। युवक ने आईने में देखकर स्वयं को ‘आई डू’ कहा। इस रस्म का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

डिओगे ने बाद में कहा कि आज मेरी जिंदगी का सबसे खुशी का दिन है, क्योंकि मैं उन लोगों के साथ हूं, जिनसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। मैं उसका जश्न मना रहा हूं, जो एक त्रासदी हो सकती थी, लेकिन मैंने इसे एक कॉमेडी बना दिया। उसने कहा कि मैं अपनी इस शादी से लोगों को संदेश देना चाहता था कि मैं खुश होने के लिए शादी पर निर्भर नहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

17 साल की किशोरी से 37 साल के जीजा ने किया दुष्कर्म

Sun Nov 8 , 2020
पत्नी के जाने के बाद नाबालिग को कमरे में बंद कर दिया था एक महीने से मौके की तलाश में था, हाथ से मुंह बंद कर दिया था भोपाल। हबीबगंज इलाके में 17 साल की एक नाबालिग से उसके 37 साल के सगे जीजा ने दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी […]

Breaking News