1400 किलो चांदी की लूट के मामले में देवास आई गुजरात क्राइम ब्रांच

कुएं से मिली 30 किलो चांदी

देवास, अग्निपथ। जिले के टोंककला क्षेत्र में गुजरात क्राइम ब्रांच ने एक कुएं से 30 किलो चांदी जब्त की है। यह कुआं किसी भाजपा नेता का बताया जा रहा है। हालांकि क्राइम ब्रांच का असल टारगेट देवास के कंजर डेरे है।

दरअसल गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में 1400 किलो चांदी होने की सनसनीखेज वारदात के बाद वहां की क्राइम ब्रांच सर्चिंग अभियान के तहत देवास जिले में डेरा डाल रखा है। पिछले 20 दिनों से जिले में सर्चिंग अभियान जारी है। इसके पहले पीपलरावां थाना क्षेत्र से 70 किलो चांदी जब्त की गई थी। टोंककला और पीपलरावां दोनों थाना क्षेत्र में यह चांदी कंजर डेरे से ही बरामद की गई है। पीपलरावां क्षेत्र से गुजरात पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि यहां एक दंपत्ति को 10 प्रतिशत का हिस्सा देकर लूट का माल छुपाने के लिए तैयार किया गया था। अभी तक गुजरात पुलिस 1400 किलो में से 100 किलो के करीब चांदी बरामद कर चुकी है। बीती रात पुलिस ने जिस कुएं से 30 किलो चांदी बरामद की वह भाजपा नेता का कुआं है।

इस बड़े मामले में टोंक कला चौकी प्रभारी शुभम परिहार ने बताया कि हमें सूचना चली थी कि एक चांदी से भरा ट्रक गुजरात से चोरी हो गया था। जिसमें कंजर गिरोह की संलिप्तता पाई गई। ऐसी सूचना मिली थी कि वह जंगल में एक कुएं के पास चांदी पड़ी हुई है। सूचना के बाद गुजरात पुलिस ने यहां से बल मांगा और मदद के तौर पर हम उनके साथ गए। जंगल में एक कुएं से चांदी की एक बोरी जब्त की है जिसमें करीब 30 किलो चांदी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली पर बिगड़े: अब.. रंगपंचमी पर शयन आरती में बिगड़ सकते हैं हालात

Fri Mar 10 , 2023
रात्रि 10 बजे सभी गेटों का ताला लगा देने के कारण एकत्रित हो जाती है भीड़, होली पर एडीएम और प्रशासक ने संभाली थी व्यवस्था उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी रंगपंचमी को रंग खेलने के बाद रात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान महाकाल की शयन आरती में […]

Breaking News