फिलीपींस में बड़ा हादसा, सेना का विमान C-130 क्रैश, अबतक 17 जवानों की मौत

मनिला। फिलीपींस में आज उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब रनवे से मिस होने पर सेना का एक विमान क्रैश हो गया।

विमान दक्षिणी शहर कागायन डी ओरो से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मध्य फिलीपीन में बारिश हो रही है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुलु क्षेत्र का मौसम भी प्रभावित हुआ है या नहीं। सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाईअड्डा पर्वतीय क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं। कुछ आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट संगठन से स्वयं को जोड़ लिया है।

अमेरिका और फिलीपीन ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सय्याफ को काली सूची में डाल दिया है। हालांकि अबु सय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण पिछले कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राफेल डील की शुरू हुई जांच तो पीएम मोदी की यह तस्वीर शेयर कर राहुल ने लिखा- चोर की दाढ़ी

Sun Jul 4 , 2021
नई दिल्ली। राफेल में कथित भ्रष्टाचार का जिन्न एक बार फिर से बाहर आ गया है। फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर जज की नियुक्ति हो गई है, जिसके बाद से भारत की सियासत में भी अब उबाल देखने को मिल रहा है। […]

Breaking News