मामूली विवाद में युवक की हत्या:अवैध संबंधों के शक में पत्नी से किया झगड़ा, पड़ोसियों ने जताई आपत्ति, गुस्से में युवक को चाकू से गोदा; दो घायल

उज्जैन। नागझिरी थानाक्षेत्र में मामूली विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। वह अपनी पत्नी के साथ नशे में धुत होकर झगड़ा कर रहा था। इसी बात पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर पड़ोसी ने युवक को चाकू से 4-5 वार कर दिए। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बीच-बचाव में युवक की पत्नी और आरोपी भी घायल हुए हैं। दोनों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के पीछे बनी विक्रम गांधी नगर कॉलोनी में राहुल वाघेला (25) पिता मदन लाल वाघेला पत्नी के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक राहुल मजदूरी करता था। वह शराब का आदी था। जानकरी के अनुसार राहुल वाघेला को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं। इसके बारे में जब राहुल को पता चला, तो वह रोजाना नशे में धुत होकर झगड़ा करने लगा।

सीएसपी वंदना चौहान ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे भी राहुल ने घर आकर पत्नी से झगड़ा किया। वह तेज आवाज में पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। मौके पर रितेश, मनोज, छोटू, निर्भय सिंह, भगवान सिंह पहुंचे। सभी ने इस बात पर आपत्ति ली। इस पर राहुल इन लोगों ने ही झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। गुस्से में मनोज ने राहुल को चाकू मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई राहुल की पत्नी मंजूबाई भी घायल हो गई।

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री अन्न, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में गड़बड़ी उजागर, राशन दुकान का लाइसेंस निलंबित

Wed Jul 14 , 2021
उज्जैन। गरीब और जरूरतमंदों के लिए चल रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में राशन दुकान संचालकों द्वारा लगातार गड़बड़ी की जा रही है। इसकी शिकायतें लगातार खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से की जा रही है। लेकिन दोनों ही आंखे मूंदे बैठे रहते हैं। इसका […]

Breaking News