महिदपुर बस स्टैंड के पास भीषण हादसा : तेज गति से आ रहे ट्राले ने महिला को रौंदा, मौत

महिदपुर। गुरुवार शाम बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गैस सिलेंडर से भरे ट्राले ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। भीषण हादसे में बाइक से गिरी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्राला चालक व क्लीनर को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5:30 बजे के लगभग ग्राम सालाखेड़ी तहसील घट्टिया निवासी दंपत्ति बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे इंडेन गैस के ट्राले से बचने के चक्कर में बाइक सवार दंपत्ति सडक़ पर बड़े गड्ढे के कारण अपना संतुलन खोकर गिर पड़े। उसी समय तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाए जा रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्राले का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया।

जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चालक दूर गिरने से बाल-बाल बच गया। हादसे के तत्काल बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को चिकित्सालय पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या संपूर्ण शहर पहनने लगा मास्क..?

Thu Nov 26 , 2020
पुलिस और नगर निगम के अमले ने शहर में जोरशोर से बिना मास्क लगाने वालों की धरपकड़ शुरू की थी। दो दिन चले इस अभियान में शहरवासियों में एक तरह से दशहत व्याप्त हो गयी थी कि अगर मास्क नहीं लगाया तो पुलिस पकडक़र अस्थायी जेल में बंद कर देगी। […]

Breaking News