सम्पत्ति विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

जावरा, अग्निपथ। सम्पत्ति विवाद को लेकर चाचा ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे पर बन्दूक से फायर किया। भतीजा भाग्यशाली था कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

फोरलेन ओव्हर ब्रिज के पास स्थित शाह बस के आफिस के समीप हैदर शाह और एहमद शाह के बीच पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर रविवार दोपहर दो बजे विवाद हुआ। एहमद शाह ने हैदर शाह के साथ गाली गलौज और धक्का मक्की की और फिर विवाद बढऩे पर अपनी बारह बोर की लायसेन्सी बन्दूक से फायर कर दिया।

हैदर शाह भाग्यशाली था कि बन्दूक के फायर से बच गया। विवाद की खबर मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पंहुच गया था। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर फरियादी हैदर शाह पिता हमीद शाह की रिपोर्ट पर आरोपी एहमद शाह पिता सैयद मैलमूद शाह और उसके पुत्र ओवेज के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य आपराधिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की बन्दूक भी जब्त कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पानी लेने जा रहे युवक को बन्दर ने हमला कर किया घायल

Mon Oct 11 , 2021
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। बन्दर भी दिन प्रतिदिन हमलावर होते जा रहे है जिससे लोग घायल हो रहे हैं। ऐसे ही एक घटना सामने आयी है। जिसमें बन्दर के हमले से रुनीजा में एक युवक गम्भीर घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार राजेन्द्र पिता हीरालाल पांचाल उम्र 48 वर्ष सोमवार […]

Breaking News