पूर्व कृषि मंत्री महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की पुण्यतिथि पर शिविर 100 लोगों ने किया रक्तदान

मूर्ति का अनावरण

जावरा, अग्निपथ। पूर्व कृषि मंत्री महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की पुण्यतिथि पर छोटे भाई केके सिंह कालूखेड़ा के नेतृत्व में रविवार सुबह 10 बजे राजपूत क्लब रतलाम द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजन पंचायत भवन कालूखेड़ा में किया गया। इसमें 100 युवा ने रक्तदान किया।

शिविर में रतलाम सहित नीमच, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल आदि स्थानों से कालूखेड़ा समर्थक शामिल हुए। जिन्होंने स्व. कालुखेडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धाजली अर्पित की। ग्राम विकास प्रसफुटन समिति द्वारा पौधरोपण किया।

पुण्यतिथि के मौके पर जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, ने कालुखेडा पहुँच कर कृषि विज्ञान केन्द्र में महेन्द्रसिंह कालूखेडा की प्रतिमा का अनावरण किया व ग्राम पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद रानीगांव ग्राम पंचायत परिसर में महेंद्रसिंह कालूखेडा उद्यान का भूमिपूजन किया।

शिविर में रक्तदान करने वाली दीपिका सिंह डोडिया ने बताया कि मे 11 बार रक्दान कर चुकी रक्त दान से बढक़र कोई पुण्य का काम नहीं होता है। आपात स्थिति में जब अपने रक्त से किसी की जिंदगी बचती है। तो उस व्यक्ति की कई पीढिय़ों के भावात्मक आशीर्वाद का पुण्य रक्त दाता को मिलता है।

सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ, राजेंद्र पांडे, जनपद पंचायत सदस्य प्रिया कुंवर सिसौदिया, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह रिगनोद, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, भाजपा जिला मंत्री कीर्तिशरण सिंह, पिंकेश मेहरा, राजेन्द्रसिह गुडरखेड़ा एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता गण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो सगी बहनों की कुंए में डूबने से मौत

Sun Sep 11 , 2022
 30 फिट गहरे कुंए से निकाला किशोरी के शव बेरछा, अग्निपथ। बेरछा थाना क्षेत्र में मजदूरी करने बाहर से आए एक ही परिवार की किशोरी दो बहनों की कुंए में डूबने से मौत हो गई। एक बहन को बचाने की कोशिश में दूसरी की भी जान चली गई। एएसआई रामेश्वर […]

Breaking News