पति ने पत्नी को चाकूओं से गोदा, फिर खुद जहर पीकर दे दी जान…!

dewas me Pati-patni maut car me

दीपावली की खरीदारी करने निकले दंपत्ति का शव कार मे मिला

देवास, अग्निपथ। जब गुरुवार रात शहर दीपावली पर्व मना रहा था उस दौरान विजयागंज मंडी मार्ग पर ग्राम पटलावदा के पास कार में पति-पत्नी के शव मिले। बताया गया है कि पहले पति ने पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि दोनों अपने घर से दीपावली की खरीदी करने के लिए निकले थे उसके बाद देर रात को यह मामला हुआ था। बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है व प्रकरण को जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक शिक्षक टोंकखुर्द तहसील के रणायर में शासकीय स्कूल में शिक्षक था। दो माह पहले ही मक्सी से चिड़ावद एक किराए के मकान में दंपत्ति रहने आए थे। मृतक दंपत्ति का एक 14 वर्ष का पुत्र तुषार है जो पढ़ाई करता है।

परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर पिता अंबाराम मंडलोई (38 वर्ष) निवासी मक्सी हालमुकाम चिड़ावद व उनकी पत्नी अलका पति चंद्रशेखर (35) दोनों दीपावली की शाम अपने घर देवास के लिए दीपावली की खरीदारी करने का बोलकर निकले थे। लेकिन दोनों अपनी कार में देवास बायपास स्थित विजयागंज मंडी सर्विस रोड पर मृत अवस्था में मिले।पुलिस के मुताबिक कार में मिले शव में पत्नी का गला चाकू से रेता गया है और पति ने संभवत: जहर खाया है। दोनों का पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मक्सी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कार में सल्फास के मिले थे पाऊच

बैंक नोट प्रेस थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार दीपावली की रात को करीब 12 बजे डायल हंड्रेड ने गश्त के दौरान एक कार (एमपी 41 सीबी 3514) विजयागंज मंडी बायपास सर्विस रोड पर खड़ी देखी। पुलिस ने जब कार की चेकिंग की तो उसमें ड्राइविंग सीट पर एक पुरुष और पास की सीट पर एक महिला की लाश मिली दिखी। महिला की चाकू गोदकर हत्या करना पाया गया। कार से पुलिस ने सल्फास के दो पाउच भी बरामद किए। जिससे माना जा रहा है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की उसके बाद स्वयं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने कार से एक चाकू भी बरामद किया है।

महिला के शरीर पर थे कई घाव

सूत्रों के अनुसार मृतक महिला के शरीर पर चाकू से 10 से अधिक वार किए गए थे। पोस्टमार्टम करने वाले जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ने बताया कि मृतका के शरीर पर घाव के कई निशान पाए गए है। जबकि पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। फिलहाल विसरा जांच के लिए पहुंचा दी गई है जांच उपरांत ही मालूम पड़ेगा दपंत्ति की मौत कैसे हुई। मामले में फिलहाल बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार ने बताया कि दंपत्ति के शव पुलिस ने गश्त के दौरान बरामद किए थे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है। मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक और ग्राहक के बैंक खाते से निकाले साढ़े पांच हजार रुपए

Sat Nov 6 , 2021
पिछली जालसाजी का पुलिस-बैंक अब तक नहीं लगा पाई पता महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर में स्थित बैंक आफ इंडिया के खाताधारक के खाते से रुपये निकालने की एक और वारदात सामने आई है। इस बार भी बगैर ओटीपी या अन्य पासवर्ड दिये खाते से बदमाशों ने साढ़े पांच हजार रुपए […]

Breaking News