देवास में सफाई मित्रों का किया सम्मान

देवास, अग्निपथ। शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत देश मे तीन केटेगिरी में सम्मान प्राप्त हुआ। जिसमे सफाई मित्र चैलेंज प्रतियोगिता मे ंप्रथम स्थान, थ्री स्टार रैटिंग मे तीसरा स्थान तथा 10 लाख की आबादी में 10वां स्थान मिलने एव केन्द्रीय सरकार की ओर से सम्मान पत्र एवं सम्मानित राशि रूपये 6 करोड प्रदान की गई।

सफाई मित्रो एवं शहरवासियो तथा स्वच्छता से संबंधित जुडे हुये सभी अधिकारियो, कर्मचारियो एवं नागरिकगणो के अथक प्रयासो से देश मे देवास को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर देवास का नाम गौरांन्वित हुआ। इस उपलक्ष्य मे स्थानीय मिलाप गार्डन मे विधायक गायत्री राजे पवार के द्वारा निगम के स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षकों, दरोगाओं व सफाई मित्रों का मिलन समारोह के अन्तर्गत प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देवास का नाम देश में गौरान्वित कराने में नागरिकों का सकारात्मक सहयोग, प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता व निगम के सफाई मित्रों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा रहा। इस हेतु वे सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर आयुक्त विशालसिह चौहान ने देवास को तीन केटेगिरी मे सम्मान मिलने के संबंध में कहा कि निगम के स्वच्छता निरीक्षकों, दरोगाओं व सफाई मित्रों ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से इस लक्ष्य को हासिल कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई। जिसमें नागरिकों का भी भरपूर सहयोग मिला।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, कलेक्टर चन्द्रमौली, शुक्ला बीएनपी महाप्रबंधक राजेश बंसल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को आयुक्त ने प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने भी आयुक्त का भी सम्मान प्रतिक चिन्ह देकर किया गया।

इस अवसर पर रहवासी एवं व्यापारी संस्थाओं ने अपने-अपने परिसरों को जीरो वेस्ट परिसर बनाने का संकल्प लेकर तथा पुलिस विभाग ने भी कार्यालय को जीरो वेस्ट परिसर बनाने का संकल्प पत्र अतिथियों को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया। आभार निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय ने माना।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर सुभाष शर्मा सहित भाजपा नेता सचिन जोशी, मिलिंद सोलंकी, भरत चौधरी, मनीष सेन, संजय दायमा, धर्मेंद्रसिह बैस, रामेश्वर दायमा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

साथ ही पुलिस अधिक्षक शिवदयालसिह, ए.एस.पी. मंजीतसिंह चावला, एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी विवेकसिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ प्रकाशसिंह चौहान, अरशद वारसी, निगम अपर आयुक्त आरपी श्रीवास्तव, उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर, स्वच्छता नोडल सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदु भारती, तौफिक खान, शाहिद अली, मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री विजय जाधव, फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया, सूर्यप्रकाश तिवारी, डॉ. हिमान्शु शुक्ला, स्वच्छता सहयोगी टीम डिवाईन कंसल्टेंट विश्वजीतसिह, विशाल जोशी, निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय युवा गणितज्ञ नीना गुप्ता को मिला प्रसिद्ध रामानुजन पुरस्कार

Wed Dec 15 , 2021
नई दिल्ली। हमारे देश में शिक्षा, कला, विज्ञान, मनोरंजन और समाजकार्यों के लिए पद्म सम्मान दिए जाते हैं। जिसमें उन लोगों का नाम शामिल होता है, जिन्होंने इनमें से किसी भी क्षेत्र में अपना विशेष योगदान तो दिया ही है। साथ ही, जिन्होंने अपनी कुछ अलग पहचान भी बनाई है। […]

Breaking News