बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी, एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन

Dewas abvp gyapan 12 07 22

देवास, अग्निपथ। स्थानीय विज्ञान भवन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. माधवी माथुर को कुलपति के नाम ज्ञापन दिया। वाचन जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने किया। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने परीक्षा परिमाण हुई त्रुटि को सुधार कर जल्द से जल्द दुरस्त परीक्षा घोषित करे। विक्रम विश्विद्यालय के द्वारा जारी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम में भारी त्रुटि के कारण छात्रो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

छात्र संगठन इस परिणाम की घोर निंदा करता है। अधिकतर विद्यार्थियों को पूरक या अनुतीर्ण कर दिया गया है। विक्रम विश्विद्यालय ऐसी त्रुटि अनेको बार कर चुकी है। बच्चों से फीस के नाम पर यहां त्रुटि रिजल्ट केनाम पर बहुत बड़ी धांधली कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मांग करता है कि परीक्षा परिणाम दुरस्त किया जाए। यदि सात दिवस में विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा परिणाम के प्रति सुधार नही किया गया तो छात्र हित में विश्विद्यालय का घेराव किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी विक्रम विश्विद्यालय और प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर पृथ्वीराज सिंह पटलावदा, आशीष धाकड़, कमलेश यादव, वर्षा राठौर, कत्र्ति ठाकुर, रोनक धाकड़, विशाल नागर, शरद देवड़ा, विजय विरपरा, सोनू वाघमारे रोनक धाकड़ अभिषेक देवड़ा, अंकित, निखिल धाकड़, रोहित राजपूत, अमन, बिट्टू मालवीय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी-दामाद ने दबाया गला, मारपीट कर दी धमकी

Tue Jul 12 , 2022
नाबालिग की शादी का बना रहे थे दबाव उज्जैन, अग्निपथ। बड़ी बेटी ने पति के साथ मिलकर अपनी मां का गला दबाकर दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों नाबालिग की शादी करने का दबाव बना रहे थे। मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज […]

Breaking News