देवास में आज से दूध 4 रुपए महंगा

दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक निर्णय, 58 रु होगा दाम

देवास, अग्निपथ। जिले में 1 सितंबर से दूध के दाम चार रुपए लीटर बढ़ जाएंगे। देवास दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक गुरुवार से दूध के दाम 58 रुपए लीटर होंगे। खुद का बर्तन लेकर दूध लेने आने वाले को एक रुपए की छूट मिलेगी।

देवास दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष राजेश गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी माह में दूध के भाव में बढ़ोतरी की जाने पर चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि इंदौर दुग्ध संघ, उज्जैन दुग्ध संघ व भोपाल दुग्ध संघ ने दूध खरीदी भाव में 50 पैसे प्रति फेट की वृद्धि की है।

अमूल, मदर डेयरी व इंदौर दुग्ध संघ ने अपने भी दाम बढ़ोतरी की है। उक्त वृद्धि के कारण दूध उत्पादक संघ व किसान संघ ने अपनी बात रखते हुए पशु आहार भूसा व ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने की समस्या बताते हुए आग्रह किया कि दूध के भाव में वृद्धि होना किसानों के लिए हितकारी होगा।

इस अवसर पर दुग्ध विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश गोस्वामी, भगवान सिंह राठौर, संतोष तेजवानी, कमल चावला, शब्बीर अहमद, कपूर मामा, माखन गोस्वामी, महेश पवार, भगवान पटेल, गब्बर पटेल, अजय पटेल, संजू भैया, दीपक ननवाणी सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में फैसला लिया 1 सितंबर 2022 से दूध के विक्रय मूल्य में 4 बढ़ोतरी की जाएगी। 1 सितंबर से दूध 58 प्रति लीटर बेचा जाएगा।

बैठक में दुग्ध विक्रेता संघ ने प्रदूषण रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह भी तय किया की उपभोक्ता यदि बर्तन में दूध लेने आता है तो उसे 57 प्रति लीटर के हिसाब से दूध दिया जावेगा। यह जानकारी दुग्ध संघ के एहतेश्याम उल हक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 जिलों के लिए अग्निवीर सैनिकों की भर्ती आज से धार में

Wed Aug 31 , 2022
10 दिन तक चलेगा भर्ती मेला उज्जैन-इंदौर संभाग के नौजवानों के लिए सेना में अवसर धार, अग्निपथ। देश सेवा और भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए नौजवानों को अवसर मिला है। 2 साल के बाद यह सेना की पहली भर्ती है। अग्निपथ भर्ती, सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा आयोजित […]

Breaking News