पत्रकार चंदेल का कायथा आगमन पर स्वागत किया

कायथा, अग्निपथ। दैनिक अग्निपथ के संपादक अर्जुन सिंह चंदेल के कायथा आगमन पर नगर के राजनीतिक संगठनों पत्रकार साथियों एवं प्रबुद्धजन ने स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करने एवं संपादक द्वारा अग्निपथ में विभिन्न विषयों पर लिखे जाने वाली है बेबाक टिप्पणियों को सराहा।

कायथा बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में चंदेल एवं उज्जैन भाजपा नगर उपाध्यक्ष मोहन जायसवाल का मालवीय साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान चंदेल ने कहा कि पत्रकारों को एकजुटता के साथ रहकर विभिन्न सामाजिक समस्याओं को सकारात्मक के साथ प्रमुखता से रखना चाहिए। एवं वर्ष में एक बार प्रेस क्लब के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए।  उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि जहां कहीं भी आपको जरूरत लगे मैं सदैव 24 मदद के लिए तत्पर हूं।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ओम राजोरिया, लक्ष्मण सिंह बडाल, बंशीलाल चौधरी, राजकुमार तोमर, मोहन मेहता, दिनेश भावसार, डॉ जितेंद्र राठौर, अशोक मेहता, पप्पू अकेला, कमलकांत चौहान, कमलेश देवड़ा, रवि राठौर, अजय नवरंग, विष्णु माली, बंशी राठौर, राहुल राठौर, श्याम राठौर, निर्भय सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा एवं अंत में आभार संजय राठौर ने किया।

पौधारोपण किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर संपादक अर्जुन सिंह चंदेल एवं उज्जैन भाजपा नगर उपाध्यक्ष मोहन जायसवाल द्वारा भाजपा तराना ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेड़ापति सरकार हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प को दोहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 10वी रैंक पाने पर सीएमओ सहित स्वच्छता मित्रों को मिला सम्मान

Sun Oct 2 , 2022
नगर परिषद बदनावर को स्वच्छता में मिला एक स्टार बदनावर, अग्निपथ। नगर परिषद बदनावर के अधिकारी व कर्मचारियों व स्वच्छता मित्रों की मेहनत रंग लाई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप-10 में जगह बनाई है। जबकि राज्यों के झोन में 16 वी रेंक के साथ […]

Breaking News