श्रीनगर में एनकाउंटर:सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए, 15 घंटे चला एनकाउंटर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए हैं। श्रीनगर के लावापोरा इलाके में मंगलवार को एनकाउंटर शुरू हुआ था जो 15 घंटे से ज्यादा चला। पुलिस ने आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। अभी पता नहीं चल पाया है कि मारे गए आतंकी किस संगठन के हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

बालाकोट में आतंकियों के हथियार मिले
इस बीच, पुलिस और आर्मी की टीम ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बालाकोट स्थित मेंढर सेक्टर में 2 पिस्टल, 70 कारतूस और 2 ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुंछ के SSP रमेश अग्रवाल ने बताया कि आतंकियों के पाकिस्तानी हैंडलर्स ने हथियार भेजे थे। रविवार को आतंकियों के 3 मददगारों की गिरफ्तारी के बाद हथियारों का पता चला था।

जम्मू-कश्मीर में इस साल 203 आतंकी मारे गए
न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 203 आतंकी ढेर किए। इनमें 166 लोकल और 37 पाकिस्तानी थे। इस साल 49 दहशतगर्द गिरफ्तार किए और 9 ने सरेंडर कर दिया। दक्षिण कश्मीर में सबसे ज्यादा आतंकी मारे गए। शोपियां, कुलगाम और पुलवामा में ज्यादा एनकाउंटर हुए। इन्हीं इलाकों में आतंकी संगठनों ने स्थानीय युवाओं को ज्यादा भर्ती किया था।

इस साल 96 आतंकी घटनाएं हुईं
इनमें 43 आम लोग मारे गए और 92 जख्मी हुए। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है। 2019 में 47 लोगों की जान गई थी 185 घायल हुए थे। इस साल सिर्फ 14 IED विस्फोटक मिले, पिछले साल यह आंकड़ा 36 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन : शादी का झांसा देकर मामा-भांजे ने दोस्तों के साथ महिला के साथ किया गैंगरेप

Wed Dec 30 , 2020
उज्जैन। एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात दो माह पुरानी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागझिरी थाना क्षेत्र के शिवांस सिटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया […]

Breaking News