कांग्रेस ने आदिवासी समाज को मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया: दत्तीगाँव

बदनावर, अग्निपथ। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। किंतु इस वर्ग के नेता को उन्होंने कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। कांग्रेस अगर चाहती तो आदिवासी नेता शिवभानुसिंह सोलंकी बहुत पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने होते।

यह बात प्रदेश के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील की गौरव यात्रा के बदनावर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में कही। दत्तीगांव ने कहा कि उनके पिताजी जब कांग्रेस नेता हुआ करते थे तब उन्होंने बताया था कि जब संयुक्त मप्र में कांग्रेस को बहुमत मिला था। विधायकों ने अपना नेता आदिवासी समाज के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता शिवभानुसिंह सोलंकी को अपना नेता मान लिया था। विधायको का उन्हें समर्थन प्राप्त था। जिनका मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका था। विधायक साथ थे किंतु दिल्ली से फरमान आया था कि शिवभानुसिंह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इसकी बजाय अर्जुन सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सोलंकी को मुख्यमंत्री नहीं बनने देने के पीछे कमलनाथ भी सक्रिय थे।

आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री नही बनने देने में उनकी भी बड़ी भूमिका थी। कांग्रेस ने आदिवासी समाज की चिंता कभी नहीं की। उपमुख्यमंत्री जमुनादेवी को भी दिग्विजय सिंह ने कभी आगे नहीं बढऩे दिया। आदिवासी समाज के लिए काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया है। दत्तीगांव ने पेसा एक्ट के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रहलादसिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, कुलदीप सिंह पिपलीपाड़ा, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री राजू मकवाना, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र धोका, धर्मेंद्र राठौड़, उमेश पाटीदार, प्रजेंद्र भट्ट, हरीश झारानी, अजजा मोर्चा नगर अध्यक्ष मुकेश मालीवाड़ आदि मंचासीन थे। स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने दिया। उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पवार, पार्षद भारती राठौड़, अनीता संतोष चौहान, भगवंताबाई राव, सुखराम देवदा, संतोष राव, चेतन नागल, विजय गोयल, निकाय के मुकेश पाठक, सारंग पौराणिक आदि ने स्वागत किया।

राणा पूंजा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण

इसके पूर्व दत्तीगांव समेत अन्य नेताओं ने नवीन बस स्टैंड पर स्थापित वीर राणा पूंजा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार नगर परिषद सीएमओ आशा जितेंद्र भंडारी ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाचरौद की नेहा सोलंकी बनी संभाग केसरी उपविजेता

Wed Nov 30 , 2022
खाचरौद, अग्निपथ। उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय संभाग केसरी कुश्ती में नगर की बालिका पहलवान नेहा सोलंकी 55 किग्रा वजन वर्ग में उप विजेता रहीं। इसके लिए उन्हें 1100 रुपए का नकद पुरस्कार मिला। वहीं नगर की ही निकिता वरवानिया भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। नेहा […]

Breaking News