माता टेकरी पर भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं

अष्टभुजा और कालिका माता मंदिर के बीच जाली टूटी, पत्थर गिरने से रपट मार्ग प्रभावित

देवास, अग्निपथ। माता टेकरी पहाड़ी पर रविवार शाम को बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। अष्टभुजा माता मंदिर और कालिका माता मंदिर के बीच की पहाड़ी से पत्थर खिसककर सुरक्षा जाली को तोड़ते हुए रपट मार्ग पर गिर गए। पानी के रिसाव से मिट्टी ढहने के कारण बड़े पत्थर नीचे की ओर खिसके।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ते से पत्थर हटवाए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

प्रभावित मार्ग पर लगाए बेरीकेड्स

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभावित रपट मार्ग पर बेरीकेड्स लगाए गए। शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पहाड़ी की नियमित निगरानी और सुरक्षा उपायों की मांग की है। इससे पहले भी बारिश के मौसम में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

देवास-शाजापुर के सांसद महेंद्र सोलंकी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने रास्ते से पत्थर हटा दिए हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आगामी बारिश के मौसम में भूस्खलन रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार पत्थरों के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। शहरवासियों ने प्रशासन से पहाड़ी की नियमित निगरानी और सुरक्षा उपायों की मांग की है। इससे पहले भी बारिश के मौसम में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

Next Post

खरगोन में 15 मिनट बारिश के साथ ओले गिरे

Mon May 5 , 2025
खरगोन अग्निपथ। पिछले कुछ दिनों 42 डिग्री तापमान में तपने के बाद बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही थी, सोमवार सुबह भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा था दिन में तापमान के बढऩे के साथ ही गर्मी बढ़ती गई। शाम 5 बजे करीब मौसम ने करवट ली और […]