ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शाजापुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

तिरंगे के सम्मान में नगरवासी मैदान में; हाथों में तिरंगा थाम हजारों नगरवासी हुए शामिल

शाजापुर,  अग्निपथ। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह द्वारा पाकिस्तानी सेना पर किए गए प्रहार और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हर वर्ग, हर समाज और हर जगह से लोग हिन्दुस्तानी बनकर शामिल हुए जिनकी जुबां पर नाम था तो सिर्फ वंदे मातरम और भारत माता की जय।

यात्रा की शुरूआत एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर से हुई। जो एबी रोड, बस स्टैंड, नई सड़क, आजाद चौक, सोमवारिया बाजार, मगरिया, काछीवाड़ा होते हुए बस स्टैंड पर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों नगरवासियों ने शामिल होकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी मनाई।

ये हुए शामिल

यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक अरूण भीमावद, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, यात्रा संयोजक पंकज नागर, सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, प्रवक्ता मनीष सोनी, सह सचिव गोविंद शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद नायक सहित शासकीय अमला भी तिरंगे के सम्मान मंे सड़क पर तिरंगा लहराते हुए उतरा। जिनका नगरवासियों ने भी पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

सेना के सामने घुटने टेक बैठे आतंकवादी

शनिवार को निकली तिरंगा यात्रा में केवल तिरंगा लेकर ही लोग शामिल नहीं हुए बल्कि आतंकवादियों की भारतीय सैनिकों द्वारा की गई गत को भी झांकी के माध्यम से दर्शाया गया। वहीं झांसी की रानी, वीर जवानों की झांकियां भी शामिल की गई, जिसने इस तिरंगा यात्रा की शोभा को और बढ़ा दिया। यही वजह थी कि इस तिरंगा यात्रा ने शहर में इतिहास रच दिया। जिसमें हजारों लोग भारतवासी बनकर सम्मिलित हुए।

सेवानिवृत्त सैनिकों ने भी दिखाया जोश

सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए नगर के व जिले के सैनिकों ने भी इस तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा थाम कर सेना के जोश व जज्बे को दिखाया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर्षित इन सैनिकों ने तिरंगा यात्रा में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा थामा और भारत माता के जयकारे लगाए। इन सैनिकों का भी नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तो शासन की सेवा से निवृत्त हुए पेंशनर्स संघ के शासकीय सेवक भी तिरंगेे के सम्मान में जवानों की वेशभूषा व तिरंगे के रंग में रंगे वाहन मे बैठकर इस तिरंगा यात्रा के आकर्षण को बढ़ा रहे थे।

तिरंगे के रंग में रंगा नगर, देशभक्ति की दिखी झलक

तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए, जिनके हाथों में लहराता तिरंगा नजर आ रहा था। न सिर्फ पुरूष बल्कि महिलाएं भी हाथों में तिरंगा यात्रा शामिल होकर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे लगाते चल रही थी। जिससे पूरा नगर एक बार फिर तिरंगे के तीनो रंग में रंगा नजर आया। सभी लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।

Next Post

बिजली गुल हो जाने से उत्तर के चार वार्डों में नहीं हो पाया जलप्रदाय

Sun May 18 , 2025
एमआईसी सदस्य रजत मेहता ने किया नई सडक़ एमपीईबी कार्यालय का घेराव उज्जैन, अग्निपथ। रविवार अलसुबह जोरदार बारिश के कारण कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। जिसको बहाल होने में 4 घंटे से अधिक का समय लग गया। जिसके चलते चार वार्डों में पेयजल प्रदाय नहीं हो पाया। […]