उज्जैन, अग्निपथ। वल्र्ड बॉडी बिल्डिंग एण्ड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के मार्गदर्शन में भूटान बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा 15वीं साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग एण्ड फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन भूटान देश में हुआ।
राष्ट्रीय निर्णायक बॉडीबिल्डिंग शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके एवं पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेज जितेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि उज्जैन मध्य प्रदेश के उभरते बॉडीबिल्डर अफराज इरशाद खान ने आठ देशों के बॉडीबिल्डर को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा कर उज्जैन, मध्य प्रदेश एवं भारत का नाम गौरवान्वित किया।
उज्जैन और मध्य प्रदेश के बॉडीबिल्डिंग के इतिहास में प्रथम बार किसी बॉडीबिल्डर ने विदेश की धरती पर तिरंगा फहराया है। अफराज की स्वर्णिम उपलब्धि पर राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश के चेयर मेन प्रेम सिंह यादव, महासचिव अतिन तिवारी, इंटरनेशनल रेफरी रोहित जेठवा, इंजीनियर गजेंद्र मेहता, पिता इरशाद खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है। अफराज खान के उज्जैन आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा।