संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में इंदौर का दबदबा

खरगोन, अग्निपथ। प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावां के खेल मैदान में आयोजित ६९वीं संभाग स्तरीय १९ वर्ष आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में इंदौर जिले की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनकर दबदबा कायम किया। बालक वर्ग में बुरहानपुर की टीम उपविजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में झाबुआ की टीम उपविजेता बनी। इस प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के आठ जिलों की १६ टीमों के लगभग २४० खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक सचिन सुभाषचंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। विधायक यादव ने अपने संबोधन में खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रियदर्शिनी पब्लिक हॉ०से० स्कूल बोरावां की कक्षा नौवीं की छात्रा प्रियांशी विकास यादव का चयन आगामी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए किया गया।

प्रतियोगिता में इंदौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों की टीमों ने खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

शुभारंभ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी खरगोन हबीब बेग मिर्जा, पूर्व हॉकी प्रशिक्षक इक़बाल खान, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी बड़वाह डी.एस. चौहान, क्रीड़ा अधिकारी इंदौर महेंद्र मेहराल, उप प्राचार्य संजेश वर्मा, वरिष्ठ विभाग समन्वयक चेतन पटेल तथा कार्यक्रम के संयोजक के. आर. वर्मा उपस्थित रहे। स्कूल के प्राचार्य डॉ. नितिन मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

Next Post

जायसवाल महिला महासभा खरगोन का शपथ समारोह संपन्न

Mon Oct 13 , 2025
खरगोन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा जिला खरगोन का शपथ विधि समारोह बिस्टान रोड स्थित शिव शक्ति मैरिज गार्डन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश से आई पदाधिकारियों ने जिला और तहसील स्तर की नई नियुक्त महिलाओं को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाली प्रमुख पदाधिकारियों में […]

Breaking News