सागर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंककर की आत्महत्या

सागर, अग्निपथ। मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय सविता बाई ने अपनी बेटियों—7 वर्षीय अंशिका, 5 वर्षीय रक्षा, 3 वर्षीय दीक्षा और मात्र पांच महीने की मनीषा को घर से 500 मीटर दूर स्थित 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया वारदात को अंजाम देने के बाद महिला का शव पास ही के एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला

पति के घर न आने से तनाव में थी महिला

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला का पति, चंद्रभान लोधी, पिछले एक साल से घर नहीं आया था वह जबलपुर में बस हेल्पर के रूप में काम करता है और परिवार से बहुत कम संपर्क रखता था पति की इस बेरुखी के कारण सविता गहरे मानसिक तनाव में थी पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या बेटा न होने के सामाजिक दबाव ने भी उसे इस आत्मघाती कदम के लिए मजबूर किया

सुबह गायब मिलीं मां और बेटियां

परिजनों ने बताया कि बुधवार रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था घर में सविता के अलावा उसके ससुर और उसकी नाबालिग बहन भी मौजूद थे गुरुवार सुबह जब परिजन जागे, तो सविता और चारों बच्चियां घर से गायब थीं तलाश करने पर पहले खेत में सविता का शव पेड़ से लटका मिला और कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं से चारों बच्चियों के शव बरामद किए गए

पुलिस की कार्रवाई और जांच

केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने मौके से मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, हालांकि वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है पुलिस अब मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके

Next Post

भोपाल और इंदौर में छापे के दौरान 66 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Thu Mar 12 , 2026
भोपाल, इंदौर, अग्निपथ। मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस की किल्लत के बीच प्रशासन ने कालाबाजारी के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने भोपाल और इंदौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं। इंदौर के न्यू लोहा मंडी इलाके में हरिओम […]

Breaking News