94 प्रतिशत अंकों के साथ समक्ष ने पाया प्रथम स्थान
शाजापुर। परीक्षाओं में की गई विद्यार्थियों की मेहनत के परिणाम अब सामने आने लगे हैंे। जिसमें एक से बढ़कर एक प्रतिभा सामने आ रही है। सोमवार को भी नगर के सिओमा पब्लिक स्कूल का कक्षा 11वी का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें कक्षा 11वी के छात्र समक्ष चौहान ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सोमवार को विद्यालय में समारोह पूर्वक परिणाम घोषित किए गए। जब बारी कक्षा 11वी बॉयलॉजी के विद्यार्थियों की आई तो उसमें समक्ष चौहान ने हर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी विषयों में बेहतर प्रदर्शन किया और 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। समक्ष चौहान की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने मुंह मीठा कर उसका स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
बोर्ड परीक्षा में भी लहराया था परचम
वर्ष 2025 में भी समक्ष चौहान ने कक्षा 10वी की परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। जिसमें समक्ष ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उस समय भी विद्यालय परिवार द्वारा समक्ष चौहान का स्वागत किया था। वहीं इस वर्ष भी समक्ष चौहान ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
दादा जी और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान के सुपुत्र समक्ष चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व दादाजी को दिया। जिन्होंने हर समय उसकी पढ़ाई में मदद की। सेवानिवृत्त शिक्षक रह चुके समक्ष के दादाजी मोहनलाल चौहान ने भी अपने अनुभवों से समक्ष की सहायता की जिसके चलते उसने यह सफलता हासिल की। चर्चा में समक्ष चौहान ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है।
