प्यार का खौफनाक अंत: घरवाले नहीं माने तो प्रेमी जोड़े ने खाया जहर

प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत नाजुक

शाजापुर, अग्निपथ। समाज की बंदिशें और अपनों की बेरुखी एक बार फिर दो जिंदगियों पर भारी पड़ गई। लालघाटी थाना क्षेत्र के करेड़ी नाका पर प्यार के जुनून और समाज के इनकार के बीच एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहाँ एक प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगाने के इरादे से जहर खा लिया। इस आत्मघाती कदम में प्रेमिका ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रेमी मौत और जिंदगी के बीच इंदौर के अस्पताल में जंग लड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुनेरा निवासी आशुतोष उर्फ गोलू धाकड़ (25 वर्ष) और देवास की कशिश परिहार एक-दूसरे से बेइंतहा प्रेम करते थे और जीवन भर साथ रहना चाहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से स्पष्ट इनकार कर दिया था। इसी बात से टूटी कशिश गुरुवार सुबह देवास से शाजापुर पहुंची और शाम करीब 4:30 बजे दोनों ने एक साथ जहर गटक लिया।

तड़पते हुए दोस्त को किया कॉल, अस्पताल पहुँचते ही युवती की मौत

जहर के असर से जब शरीर टूटने लगा, तो युवक ने बदहवास हालत में अपने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोस्त फौरन मौके पर पहुँचा और दोनों को जिला अस्पताल ले गया, लेकिन युवती की हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, आशुतोष की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

शाजापुर: बीमारी के इलाज के लिए जुटाए पैसे आग में स्वाहा

Thu Apr 2 , 2026
अयोध्या बस्ती में भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान शाजापुर, अग्निपथ। बीमारी के इलाज के लिए उधार और लोन लेकर जुटाए गए पैसे चंद मिनटों में ही राख के ढेर में तब्दील हो गए। शहर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित अयोध्या बस्ती में बुधवार देर रात एक मकान में हुए भीषण अग्निकांड […]

Breaking News