अनियंत्रित कार खंती में गिरी, एक युवक की मौत, 3 महिलाएं घायल

shajapur Police car accident

देवास, अग्निपथ। भोपाल रोड स्थित टोल नाके के समीप एक कार भोपाल से इंदौर आते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हुई है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के पदमनाथ नगर निवासी आशुतोष पिता बिज्जू उम्र 28, मिनी पति अनिल कुमार, रैनी व राशि पिता अनिल के साथ भोपाल से इंदौर के लिए निकले थे। तभी भौंरासा टोल नाके के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

घायलों को टोल टैक्स की एंबुलेंस के चालक राहुल परमार द्वारा जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया था। जबकि तीन घायल महिलाओं का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। साथ ही राहगीरों ने घायलों को कार से निकला था।

टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

वहीं, एक अन्य हादसे में इंदौर रोड पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय युवक मानसिंह पिता जीवनसिंह, निवासी क्षिप्रा कॉलोनी आष्टा से रिश्तेदार के यहां से वापस लौट रहा था।

तभी लोहार पिपलिया स्थित एक गार्डन के समीप मानसिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्करर मार दी। हादसे में मानसिंह की मौत हो गयी। मृतक मुलत: जावर तहसील के ग्वाला गांव का निवासी है और करीब 12 साल से क्षिप्रा कालोनी में रहता था। वह सिलावटी कार्य की ठेकेदारी करता था। औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी एरिया में जासूसी के शक में पकड़ाया जावरा का युवक

Sat Nov 27 , 2021
मोदी-अमित शाह के नाम उर्दू में था मैसेज, कमरे पर कोड वर्ड वाले मिले दस्तावेज जावरा, अग्निपथ। पाली (राजस्थान) में आर्मी एरिया में जासूसी के शक में जवानों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। पूछताछ के बाद युवक के कमरे की तलाशी में पुलिस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय […]

Breaking News