शौक और प्रेमिका पर खर्च करने के लिए चुराने लगा वाहन

दो नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 27 वाहन जब्त

देवास, अग्निपथ। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। मुख्य आरोपी अपने शौक पूरा करने और प्रेमिका पर खर्च करने के लिए रुपये की जुगाड़ में वाहन चुराने लगा था। पुलिस ने आरोपियों से 20 लाख रुपए की कीमत के चोरी किए 27 वाहन आरोपियों से जब्त किए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में बताया कि मुख्य आरोपी करण पिता रमेश गुणकर (20 वर्ष) निवासी मंडी गेट थाना सोनकच्छ को अपने शौक और प्रेम संबंध के चलते खर्च करने के लिए पैसों की आवश्यकता रहती थी। इसकी पूर्ति के लिए वह वाहन चोरी जैसे अपराध करता था। वह दो नाबालिगों की मदद से वाहन चोरी करता था। ये लोग वाहन चोरी करने के बाद अन्य स्थान पर छुपा देते थे। उसके बाद मौका मिलते ही चोरी किए वाहनों को ले जाते और उसके पार्टस खोलकर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपी करण सहित दो नाबालिगों को भी मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 27 मोटरसाइकिल जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपए है उन्हें जब्त किया गया है।

दो साथी पहले ही जेल में

आरोपीगण दो वाहनों को खोलकर पाट्र्स बेचने का प्रयास कर रहे थे। उक्त वाहनों के पाट्र्स आरोपियों के कमरों से जब्त किए गए हैं। पुलिस केे अनुसार चोरी के वाहनों के पाट्र्स खरीदने वालों को भी आरोपी बनाया जाएगा। आरोपियों ने पूछताछ में उनके 2 अन्य साथी सुनील दास बैरागी पिता पप्पू दास बैरागी (21) साल तथा अभयसिंह उर्फ बल्ला दोनों निवासी ग्राम डाबला खालसा द्वारा भी वाहन चोरी करना बताया है। जिनको कोतवाली पुलिस पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 5 मोटरसाकिल जब्त की गई थी वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में है।

पुलिस टीम का योगदान

उक्त कार्य में कोतवाली थाना प्रभारी उनि पवन यादव, उनि हर्ष चौधरी, उनि अख्तर मोहम्मद पठान, सउनि संजय सिंह तंवर, सउनि ईश्वर मंडलोई, सउनि पीसी सोलंकी, प्र.आर पवन पटेल, रवि गरोडा, मनोज पटेल, हेमंत डाबी, सुनील देथलिया थाना सिविल लाइन, आर अंशु कुमार, आर सूरज सिकरवार, नवीन देथलिया, पिन्टू देथलिया, उदयप्रतापसिंह, गोपाल ठाकुर थाना औघोगिक क्षैत्र, शिव वसुनिया थाना बीएनपी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंदी की मौत के बाद धार जेल के उप जेल अधीक्षक व दो प्रहरी निलंबित

Wed Mar 1 , 2023
अन्य कैदियों के हुए बयान धार, अग्निपथ। जिला जेल धार में सजा काट रहे बंदी की मौत के बाद कैदियों द्वारा की जा रही हड़ताल तो खत्म हो गई। केंद्रीय जेल अधीक्षक इंदौर द्वारा घटना के बाद धार जेल का निरीक्षण किया और घटना की जांच शुरू की। इसमें जेल […]

Breaking News