कीर्ति ने वेट लिफ्टिंग में फहराई कीर्ति पताका

बडऩगर, अग्निपथ। लगनशीलता हो तो खेलो में बालक ही नही बालिकाएं भी कीर्ति पताका फहराती है। फिर खेल वजन उठाने जैसा कठीन ही क्यों न हो। यहां हम बात कर रहे है वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नगर की बालिका कीर्ति पिता गोपाल टांक की जिन्होंने 55 किलो ग्राम वर्ग में प्रदेश लेवल की प्रतियोगिता में वजन उठाकर अपने परिवार सहित कोच व नगर का नाम गौरवान्वित किया है।

कीर्ति ने भानपुरा में आयोजित प्रदेश स्तर की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हूऐ कीर्ति पताका फहराई है। जिसका चयन सिहोर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया । जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जावेगा। कीर्ति की इस उपलब्धि पर कोच नवाज सर , मुकेश देवडा व परिचितों ने बधाईयाँ प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुज़ुर्ग दम्पति और मासूमों को प्रशासन ने किया बेघर

Wed Sep 28 , 2022
माँ-बाप तहसीलदार से गुहार लगाते रहे कि हमारी क्या गलती जो हमे सजा दी जा रही है जावरा, अग्निपथ। धोखाधड़ी मामले में फऱार चल रहे एक आरोपी के घर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। जिस मकान को गिराया गया उस मकान में न तो आरोपी रहता है और न उस […]

Breaking News