ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मारी, दो बालिकाओं सहित छह घायल

बडऩगर, अग्निपथ। हायर सेकण्डरी स्कूल के सामने सोमवार दोपहर एक ट्रैक्टर चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्कूटी व बाइक को टक्कर मार दी जिससे 6 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 पुरुष, 2 बालिका व 2 महिलाऐ है। ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बडऩगर थाने के सब इंस्पेक्टर जितेन्द पाटीदार व एएसआई मानसिंह के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर 12:5 बजे हुआ। एमजी रोड निवासी मोहम्मद शरीफ पिता मोहम्मद सोहेल खान निवासी अपनी बाइक पर हायर सेकण्डरी स्कूल की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार शकरू व उसकी दो लड़कियां मुस्कान व नवीना को चोट आई।

वहीं दुर्घटना स्थल पर घर के बाहर काम कर रही आरती पिता मनोहर व सजनबाई पति भंवरलाल को भी ट्रैक्टर ट्राली से चोट लगी है। टै्रक्टर चालक की पहचान बाबू मीणा निवासी बच्छराज फैक्टरी के रूप की गई है। वह फरार है। पुलिस ने फरियादी मोहम्मद शरीफ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। गंभीर घायलो को उज्जैन रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्विस रोड को किया अतिक्रमण मुक्त

Mon Feb 7 , 2022
बदनावार, अग्निपथ। नगर के हाइवे पर बदनावर चौपाटी पर स्थित सर्विस रोड को लेकर सोमवार को एसडीएम व नगर परिषद के प्रशासक सख्त हुए। दुकानदारों को सख्ती से अतिक्रमण हटाने को कहा। नहीं मानने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। बदनावर एसडीएम व नगर पालिका प्रशासक वीरेन्द्र कटारे सोमवार […]
badnawar sdm atikraman hataya 070222

Breaking News