भाजपा में चुनाव व संगठन में उपेक्षा से बलाई समाजजन नाराज

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखी प्रतिनिधित्व की मांग

उज्जैन। भाजपा में बलाई समाज की उपेक्षा से समाजजन नाराज हो गए हैं। अब बैठक करके आक्रोश व्यक्त करने लगे हैं। भाजपा की ग्रामीण सूची में बलाई समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से समाज का एक गुट बैठक करके शहर की कार्यकारिणी में समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देने के लिए संगठन पर दबाव बना रहा है।

अखिल भारतीय बलाई महासंघ की बैठक भैरवगढ़ उज्जैन में गत दिनों हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.कैलाश जाटव की विशेष उपस्थिति व अभा बलाई महासंघ के वरिष्ठ अध्यक्ष हजारीलाल मालवीय ने अध्यक्षता की।
संगठन के गुलाबचंद भंडारी के अनुसार शहर में 60,000 से अधिक सामाजिक मतदाताओं के बाहुल्य को दरकिनार कर निगम चुनाव 2015 में समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। यहीं नहीं भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी में भी समाज को नजरअंदाज किया गया। अब सिर्फ नगर जिला की कार्यकारिणी व चुनाव होने पर प्रत्याशी घोषित होना शेष है।

समाजजनों ने भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष मांग रखी कि भाजपा नगर जिला उज्जैन की कार्यकारिणी में समाज को वरीयता एवं महत्व दिया जाए तथा आगामी निकाय चुनाव में भी भाजपा की ओर से समाजजनों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.जाटव ने समाजजनों की वाजिब मांग का समर्थन करते हुए आश्वस्त किया कि वे समाज की बात को पार्टी फोरम पर पूर्ण क्षमता के साथ रखेंगे।

बैठक का संचालन भाजपा अजा मोर्चा नगर जिला उज्जैन के अध्यक्ष मनोज मालवीय ने किया। आभार महासंघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार मालवीय पटेल ने माना। बैठक में विक्रमसिंह गोंदिया, बलाई समाज युवा संघ के अध्यक्ष विनोद सिसौदिया, मुकेश मालवीय, सतीश मालवीय, विकास सिसौदिया, नंदकिशोर मालवीय, दुर्गेश मालवीय, जयप्रकाश चौहान आदि सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोयत व सुसनेर नगर परिषद के सीएमओ व्यास को किया निलंबित

Thu Jul 8 , 2021
आगर-मालवा। सुसनेर व सोयतकला नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) चिंतामण व्यास को निलम्बित किया गया है। सन् 2015 में व्यास को लोकायुक्त उज्जैन ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। लोकायुक्त की कार्यवाही के बाद व्यास के विरूद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत नहीं हुआ था। […]

Breaking News