राज्यों को अब तक कितनी वैक्सीन दी गई? केंद्र सरकार ने डिटेल में बताया

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 41.99 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके उपलब्ध कराए गए हैं और उनके तथा निजी अस्पतालों के पास अभी 2.56 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 15 लाख 75 हजार 140 टीके और भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

इसने कहा कि अभी तक सभी स्रोतों से राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को 41करोड़ 99 लाख 68 हजार 590 टीके उपलब्ध कराए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इनमें से बर्बाद हो चुके टीकों समेत कुल 39 करोड़ 42 लाख 97 हजार 344 टीकों की खपत हो चुकी है। इसने कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी 2 करोड़ 56 लाख 71 हजार 246 टीके उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय कहा कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों तथा केंद्रशसित प्रदेशों को टीके उपलब्ध कराकर उन्हें समर्थन दे रही है। टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को देश में टीका निर्माताओं से खरीदे जा रहे 75 प्रतिशत टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कर्मचारी को पिछले वेतन के साथ दोबारा सेवा में लिया जाना जरूरी नहीं

Sun Jul 18 , 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि छंटनी करते समय यदि औद्योगिक विवाद कानून की धारा 25 एफ की शर्तों का पालन नहीं किया गया है तो ऐसी स्थिति में कर्मचारी को पिछले वेतन के साथ दोबारा सेवा में लिया जाना जरूरी नहीं है। यह फैसला देकर सुप्रीम कोर्ट […]

Breaking News