सोयाबीन 8351 रुपये व डॉलर चना 9101 रुपये क्विंटल में बिका

कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त में खरीदारी हुई शुरू

देवास, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में दीपावली के बाद मंगलवार को शुभ मुहूर्त में खरीदारी शुरू हुई। खरीदारी का शुभारंभ मॉ अन्नपूर्णा के पूजन एवं आरती के साथ किया गया। इस दौरान व्यापारी व किसान उत्साहित नजर आए। मंडी प्रबंधन एवं व्यापारियों द्वारा किसानों का साफा बांधकर सम्मान किया गया।

पूजन एवं आरती के पश्चात शुरू हुई खरीदारी की प्रक्रिया में सोयाबीन का भाव 8351 रुपये रहा। खजुरिया जागीर के किसान नारायण सिंह पिछले एक महीने से बैलगाड़ी में यह सोयाबीन लेकर मंडी में आ गए थे। उनकी सोयाबीन की खरीदी श्री नारायण ट्रेडर्स ने की। खटाम्बा के किसान ईश्वर सिंह का गेहूं मुहूर्त में 3131 रुपये में बिका। इसकी खरीदी पवन ट्रेडिंग ने की। नागूखेड़ी के किसान कैलाश मांगीलाल का देशी चना 5651 रुपये में बिका। इसे कुमावत ट्रेडर्स ने खरीदा। डॉलर चना मेंढकी धाकड़ के किसान राहुल ने बेचा। इसे फर्म इंद्रप्रस्थ ने 9101 रुपये में खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मप्र में सबसे ज्यादा 15501 पर उज्जैन में मुहूर्त पर बिकी सोयाबीन

Tue Nov 9 , 2021
विधायक ने कर्मचारी की तरह नीलामी और सांसद ने व्यापारी बन बोली लगाकर किया मुहूर्त का शुभारंभ उज्जैन, अग्निपथ। मप्र में सबसे ज्यादा दाम पर उज्जैन कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 15501 रुपए में मुहूर्त की नीलामी हुई। तय मुहूर्त पर विधायक पारस जैन ने मंडी कर्मचारी की भूमिका निभाते […]

Breaking News