महिला पर शक के कारण पति को मार डाला, मृतक पर भी हमले का केस एक आरोपी घायल, चार हिरासत में

उज्जैन,अग्निपथ। देवास रोड पर मंगलवार रात एक दंपत्ति के घर पड़ोसी युवकों ने हमला कर दिया। घटना में युवक की चाकू लगने से मौत हो गई और उसकी पत्नी भी मामूली घायल हो गई। नागझिरी पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है इनमें से एक को घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कर मृतक पर हमले का केस दर्ज किया है। घटना की वजह महिला के घर अपरिचितों का आना-जाना रहा है।

टीआई जेएस बरडे ने बताया विक्रम गांधी नगर निवासी राहुल पिता मदनलाल बाघेला (30) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी मंजू से मिलने अपरिचितों के आने से लोगों को आपत्ति थी। मंगलवार रात भी एक व्यक्ति आया तो पड़ोसी महिलाओं ने नाराजगी जताई। इस बात पर विवाद होने पर क्षेत्र के मनोज मालवीय, भगवान, निर्भयसिंह, छोटू व रितेश ने दंपत्ति पर हमला कर दिया।

घटना में पेट में चाकू लगने से राहुल की मौत हो गई और उसकी पत्नी मंजू को भी मामूली चोंट आई है। उसकी रिपोर्ट पर पांचों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। घटना में आरोपी मनोज भी घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसके द्वारा मृतक राहुल पर चाकू मारने का आरोप लगाने पर प्रकरण कायम किया है।

हिरासत में इलाज

मामले में आरोपी मनोज को पुलिस ने अस्पताल में ही हिरासत में लेकर इलाज शुरू करवा दिया। वहीं बुधवार को शेष चारों आरोपियों को भी गिरफ्त में ले लिया है। संभवत: गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हत्या का कारण पुराना विवाद

मंजू ने बताया आरोपी ठेकेदार है और उसके पति राहुल का पिछले साल मजदूरी की बात पर विवाद हुआ था। इसी कारण उसके पति की हत्या की है। वहीं क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि मंजू के घर रोज लोग आते थे। विरोध करने पर राहुल ने शराब पीकर झगड़ा शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर के गायब ट्रकों से बिहार में शराब तस्करी

Wed Jul 14 , 2021
दंपत्ति ने किया था मालिकों से अनुबंध, सरसाना पुलिस आई उज्जैन, (जितेश सिंह)। शहर से गायब 8 ट्रकों के मामले में नया खुलासा हुआ है। चोरी गये 4 ट्रक बिहार में शराब तस्करी में पकड़ाए हैं। इसकी जांच के लिये बुधवार को सरसाना से पुलिस दल आया है। खास बात […]

Breaking News