विद्युत विभाग में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित कुछ लोगों ने की तोडफ़ोड़

बिजली कंपनी ने दिया ज्ञापन, दो गिरफ्तार

तराना, अग्निपथ। विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय कार्यालय में बुधवार रात को तोडफ़ोड़ की घटना के बाद कार्यपालन यंत्री के साथ विद्युत कंपनी के कर्मचारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम एकता जायसवाल को सौपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्युत कर्मचारियों ने तोडफ़ोड़ मे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा, संदीप प्रजापत सहित अन्य 8-10 लोगों के शामिल होना बताया है। बिजली वितरण कंपनी के तराना संभाग कार्यपालन यंत्री वायके चौधरी, शहर के उपयंत्री श्री उपाध्याय, उपयंत्री ग्रामीण श्री मस्कोले सहित विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे। पुलिस ने उक्त प्रकरण में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीआई संजय मंडलोई ने बताया कि और भी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरक्षक के अकाउंट से पति ने निकाले पांच लाख, केस दर्ज

Thu Nov 25 , 2021
एसपी कार्यालय में पदस्थ है महिला, आरोपी को तलाशने नीमच जाएगा दल उज्जैन, अग्निपथ। एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक ने गुरुवार को पति के खिलाफ माधवनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने अलग होने के बाद धोखे से उसके दो अकाउंट […]

Breaking News