यात्री बस से भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत

देवास, अग्निपथ। इंदौर-बैतूल हाईवे मार्ग पर शनिवार शाम हाटपीपल्या पुलिस थाना क्षेत्र मे चापड़ा करनावद फाटे के बीच स्थित गुरुकृपा ढाबे के पास एक यात्री बस व बाइक के बीच में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

यात्री बस (एमपी09-एफए 8009) इंदौर से चापड़ा की ओर आ रही थी। उसी दौरान चापड़ा की ओर से इंदौर की तरफ जा रही बाइक अनियंत्रित होकर बस में सामने से टकरा गया। जिसमें बाइक सवार राकेश पिता देवीलाल व विशाल पिता हटेसिंह निवासी सतवास की मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाइक चालक आगे चल रहे थे और वाहन को ओवरटेक कर आगे निकल रहा था। उसी दौरान सामने से बस आ गई तो वह बाइक को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस में जा टकराया और हादसे का शिकार हो गया।

सूचना मिलने पर करनावद डायल हंड्रेड पायलट रवि पटेल व प्रभारी दिलीप सोलंकी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों के शव को हंड्रेड डायल की मदद से शासकीय अस्पताल हाटपीपल्या ले जाया गया। वही यात्री बस को भी हाटपीपल्या पुलिस थाना परिसर में खड़ा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भौंरासा के बंदोबस्त नक्शे में भारी गलतियां: नक्शे पर जमीन हकीकत में गायब

Sun Dec 5 , 2021
लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हो पा रहा सुधार देवास, अग्निपथ। भौंरासा क्षेत्र का राजस्व नक्शा वर्षों से नहीं बना हुआ था जो कि पिछले कुछ वर्षों में अधिकारियों ने तैयार किया और जब यह नक्शा लोगों की नजर में आया तो इसमें भारी लापरवाही देखी गई। नक्शे […]
Dewas bhoransa tehsil office

Breaking News