पीएम मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक शुरू, किसानों को भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसान संगठनों के नेता तीनों कानूनों की वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में उन प्रस्तावों पर भी मुहर लगेगी, जो किसानों को भेजी जानी हैं।

आपको बताता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 किसान नेताओं के साथ एक बैठक की और सरकार की मंशा से वाकिफ करा दिया कि किसी भी कीमत पर कानून वापस नहीं होंगे। हालांकि सरकार किसानों को आज एक लिखित प्रस्तावना दे सकती है, जिसमें संशोधन की बात होगी।

कल किसान संगठनों ने इसी के खिलाफ भारत बंदा का आह्वान किया था, जिसमें कई राजनीतिक दलों ने भी साथ दिया था। भारत बंद के बाद आज किसान नेताओं और सरकार के बीच वार्ता होने वाली थी, जिसे फिलहाल टाल दिया गया है। इस बीच आज शाम कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष के पांच नेता, जिनमें राहुल गांधी और शरद पवार भी शामिल हैं, आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इंटरनैशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Wed Dec 9 , 2020
नई दिल्ली। भारत के लिए 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मैच खेलने वाले वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इंटरनैशनल क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पार्थिव पटेल ने जब भारत के लिए डेब्यू किया था तब उनकी उम्र महज 17 […]

Breaking News