पेटलावद-थांदला मार्ग पर टक्कर के बाद दो ट्रक जलकर खाक

Petlawad truck hadsa aag 20 02 22

शुजालपुर से थांदला चावल लेकर जा रहा था एक ट्रक, दूसरे में लकड़ियां भरी थीं

पेटलावद, अग्निपथ। पेटलावद – थांदला मार्ग पर रविवार शाम को खोरिया हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। जिसके कारण दोनों वाहन पूरी तरह जल कर खाक हो गए।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नही हुई है। दुर्घटना में एक बाइक सवार विकल सिंह पारगी निवासी छायन भी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। दोनों ट्रकों के टकराने के बाद बाइक सवार अपनी बच्ची को लेकर निकल गया। लेकिन उसकी बाइक आग की चपेट में आ गई और जल कर खाक हो गई।

एक ट्रक चावल से भरी हुई थी जिससे अपनी जान बचाकर निकले व्यक्ति जहूर खान निवासी अलीसरखेड़ा जिला शाजापुर ने बताया कि हम शुजालपुर से ट्रक में चावल भरकर थांदला की तरफ जा रहे थे वहीं दूसरी ट्रक थांदला की ओर से लकड़ी भरकर आ रही थी। दोनों ट्रकों में टक्कर होने से आग लग गई जिसके कारण दोनों ही ट्रक जलकर खाक हो गई। फिलहाल इस बात कि पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों ट्रकों में कितने लोग सवार थे और अपनी जान बचाकर बाहर निकल पाए है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नियमित दर्शनार्थियों को रोकने से नाराज कांग्रेस नेता पहुंचे महाकाल मंदिर, प्रशासक से मिलकर की शिकायत

Sun Feb 20 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में नियमित दर्शनार्थियों को रोकने से नाराज कांग्रेस नेता मंदिर पहुंचे और प्रशासक गणेश धाकड़ से मिलकर शिकायत की। इस दौरान उन्होंने आपत्ति लेते हुए कहा कि कांग्रेस से जुड़े दर्शनार्थियों को रोका जा रहा है और भाजपा से जुड़े लोगों को बेरोटोक मंदिर में जाने […]

Breaking News