निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराकर कार हुई चकनाचुर

हादसे

हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल इन्दौर रैफर

देवास, अग्निपथ। दोस्त का जन्मदिन मनाकर शनिवार देर रात को कार से आ रहे दो युवक इंदौर रोड विकास नगर से आगे फ्लायओवर ब्रिज के पिलर से टकरा गए। हादसा इतना गंभीर था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

मृतक
मृतक

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब 12 बजे कार (एमपी 11 सीसी 8920) विकास नगर के समीप निर्माणधीन फ्लायओवर के पिलर से टकरा गई। कार में अनूप पिता अंजनी सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी जवाहर नगर, कमल पिता कार्तिक तलरेजा उम्र 21 वर्षीय युवक थे। दोनों युवकों को गंभीर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां अनुप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं कमल को गंभीर अवस्था में इन्दौर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार कमल की थी और वह ही चला रहा था। हादसे के बाद कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

रविवार सुबह मृतक अनूप का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एबी रोड़ पर कई लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं। बीते शुक्रवार को ही निर्माणाधीन ब्रिज पर खुले तारों से सडक़ पर पानी में करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में एक गाय की मौत हो गयी थी। गनीमत है कि करंट की चपेट में आए दो लोग बच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौख के माताजी मंदिर में चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun Jul 17 , 2022
झारडा, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम इंदौख के महिषासुर मर्दिनी माताजी के मंदिर से चाँदी के तीन छत्र चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी किया सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मंदिर में 13 जुलाई को हुई चोरी की रिपोर्ट […]

Breaking News