दो सदस्यीय जांच समिति एक माह में देगी कलेक्टर को रिपोर्ट
उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के इंदौर में हुई सीवरेज की घटना के बाद उज्जैन शहर भी हाईअलर्ट पर चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी ऐसी कोई भी चूक करने के पक्ष में नहीं हैं, जिससे मुख्यमंत्री के शहर का नाम बदनाम हो। इसी के चलते कार्य में लापरवाही बरतने वाले पीएचई विभाग के उपयंत्री दिलीप नौघाने को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है, साथ ही उनकी जांच के लिये दो सदस्यी टीम का भी गठन किया है।
5 फरवरी को आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन के द्वारा उज्जैन निगम सीमा क्षेत्रांतर्गत गोंड बस्ती में पेयजल व्यवस्था आदि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में अधिकतम स्थलों पर पेयजल पाईप लाईन टूटी-फूटी अवस्था में होकर उक्त पेयजल पाईप लाईन जगह-जगह गंदे पानी से मिलना पाई गई, साथ ही क्षेत्र की सडक़ों पर अनावश्यक पानी बहने के कारण क्षेत्र में गंदगी एवं अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो रही है। इस प्रकार स्वच्छ पेयजल निरूपयोगी होकर व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उपरोक्त संबंध में शहर में पेयजल व्यवस्था आदि हेतु दिलीप नौधाने उपयंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संधारण खण्ड, नगर पालिक निगम उज्जैन को पूर्व में भी आदेश-निर्देश, समीक्षा बैठकों एवं विभिन्न माध्यगों से दायित्वाधीन क्षेत्रों में समुचित एवं उचित पेयजल व्यवस्था हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, तदउपरांत भी श्री नौघाने द्वारा सौंपे गये दायित्वों में सुधार एवं तत्परता न रखते हुए उक्त संबंधी कार्य की पुनर्रावृत्ति की जाती रही है। संबंधित के उक्त कृत्य से आमजन एवं जनप्रतिनिधिगण के समक्ष निगम की छवि धूमिल हो रही है।
अत: दिलीप नौघाने उपंयन्त्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संघारण खण्ड, नगर पालिक निगम उज्जैन के द्वारा किये गये उक्त कृत्य के लिये श्री
नौधाने, उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर विभागीय जांच संस्थित करते हुए योगेन्द्र सिंह पटेल, उपायुक्त को जांच अधिकारी एवं शिवम दुबे, राहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खण्ड, नगर पालिक निगम, उज्जैन को प्रकरण प्रस्तोता नियुक्त कर प्रकरण में 1 माह की समयावधि में जाँच कार्यवाही पूर्ण कर जाँच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया जाता है।
निलंबन अवधि में दिलीप नौघाने, उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संधारण खण्ड, नगर पालिक निगम उज्जैन का मुख्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खण्ड जलप्रदाय कंट्रोल रूम, उज्जैन रहेगा एवं इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
