उज्जैन शहर की सूरत बदल देंगे विकसित होने वाले 51 चौराहे

उज्जैन, अग्निपथ (अभिमन्युसिंह चंदेल)। क्या सचमुच मेरा उज्जैन बदल रहा है? इसका जवाब हाँ ही होगा, तकदीर जब पलटती है तो तस्वीर अपने आप बदल जाती है। कहते हैं ना 12 साल में घूरे (कचरे के ढेर) के दिन भी फिर जाते हैं। इसका अर्थ है कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता और बुरे से बुरे हालात भी अच्छे में बदल सकते हैं। यहाँ घूरे का अर्थ कचरे या गोबर के ढेर से हैं और मेरी उज्जयिनी की तस्वीर बदलने में पूरे 12 साल लगते हैं रामजी के वनवास की तरह जब उसका श्रृंगार हो पाता है।

2016 के बाद आने वाला 2028 का सिंहस्थ इस बार कालजयी नगरी उज्जैन के लिए कुछ खास और ऐतिहासिक है। शहर को दुल्हन की तरह सजता-संवरता तो नगरवासी देख ही रहे हैं, अब इस नगरी के 51 चौराहों को भी सजाया जाने वाला है जिसकी एक झलक कमरी मार्ग चौराहे पर देखी जा सकती है। शेष 50 चौराहों की सूची सुधि पाठकों हेतु प्रस्तुत की जा रही है।

  1. बीमा अस्पताल चौराहा/गाड़ी अड्डा चौराहा- जो गाड़ी अड्डा चोराहा फोरलेन का जंक्शन पाइंट रहेगा
  2. बियाबानी चौराहा/वीडी क्लाथ मार्केट-चौराहा यह एक 4 लेन और एक 2 लेन का जंक्शन पाइंट होगा, यहां से 5 रास्ते निकल रहे हैं।
  3. निकास चौराहा- यह एक 4 लेन और एक 2 लेन का जंक्शन पाइंट बनेगा और इसकी 4 भुजा होगी।
  4. खजूरवाली मस्जिद चौराहा- यह दो 4 लेन और एक 2 लेन का जंक्शन पाइंट होगा जिसकी 4 भुजाएँ होंगी।
  5. के.डी.गेट चैराहा- यह चारों ओर से आ रहे चार फोरलेन का मिलन बिंदु रहेगा तथा इसकी भुजाओं की संख्या 4 रहेगी।
  6. जूना सोमवारिया चौराहा- यह दोनों ओर से आ रहे 4 लेन रोड का जंक्शन पॉइंट रहेगा तथा इसकी 5 भुजाएँ होंग।
  7. बड़ा तेलीवाड़ा चौराहा-यह एक 4 लेन और एक 2 लेन को जोड़ेगा, इसकी 4 भुजाएँ होंगी।
  8. टंकी चौराहा-यह जंक्शन पाइंट एक 4 लेन और 2 लेन को जोड़ेगा। इसकी चार भुजाएँ होंगी।
  9. कमरी मार्ग चौराहा- यह एक 4 लेन और एक 2 लेन को जोड़ रहा है तथा इससे भी चार रोड निकल रहे हैं और इस चौराहे का कार्य पूर्र्ण हो चुका है।
  10. दानीगेट/अवंती पाश्र्वनाथ चौराहा- यह दोनों ओर से आ रहे 4 लेन मार्गों को जोड़ेगा, इस चौराहे की चार भुजाएँ होंगी।
  11. कार्तिक चौक चौराहा-यह चौराहा एक 4 लेन और एक 2 लेन का जंक्शन पाईंट होगा तथा इसकी 5 भुजाएँ रहेंगी।
  12. रामघाट चौराहा- यह दोनों ओर से आ रहे दो 4 लेन को जोड़ेगा और इससे 4 मार्ग निकलेंगे।
  13. कोयला फाटक चौराहा- यह एक 4 लेन और एक 2 लेन के बीच बनेगा तथा इसकी 4 भुजा होगी।
  14. कंठाल चौराहा-यह एक 4 लेन और एक 2 लेन रोड का जंक्शन पाइंट होगा।
  15. गोपाल मंदिर चौराहा- यह दो 4 लेन का जंक्शन पाइंट रहेगा तथा इसकी 4 भुजाएँ होंगी।
  16. गुदरी चौराहा-इसके एक ओर से 4 लेन तथा दूसरी ओर से 2 लेन रोड आ रही है। इसकी चार भुजाएँ होंगी।
  17. चौबीस खंभा चौराहा-यह दोनों ओर से आ रहे 4 लेन रोड का जंक्शन रहेगा तथा इसकी 4 भुजाएँ निकलेंगी।
  18. महाकाल चौराहा-इसके दोनों ओर से आ रहे 4 लेन का जंक्शन रहेगा तथा 4 भुजाएँ हांगी।
  19. महाराजवाड़ा चौराहा-यह दो 4 लेन का जंक्शन पाइंट रहेगा और इसकी 3 भुजाएँ रहेंगी।
  20. गीता कॉलोनी- चौराहा-इस चौराहे के दोनों ओर से दो-दो 4 लेन लेन मार्र्ग आकर मिलेंगे और यहां से 3 रास्ते निकलेंगे।
  21. जैन मंदिर के पास वाला चौराहा-इसके एक ओर से 6 लेन रोड तथा दूसरी तरफ से 4 लेन रोड आकर मिलेगा, इस चौराहे से 3 भुजाएँ निकलेंगी।
  22. उर्दूपुरा चौराहा- यह भी 6 लेन और 4 लेन रोड के बीच जंक्शन होगा, इससे भी 3 भुजाएँ निकलेंगी।
  23. गदा पुलिया चौराहा-दो 4 लेन के बीच का जंक्शन पाइंट और इस जंक्शन की तीन शाखाएँ होंगी।
  24. कर्क राज मंदिर/नृसिंहघाट मार्ग चौराहा- दो 4 लेनों के बीच का जंक्शन पाइंट 4 भुजाओं वाला।
  25. हरिफाटक नीलगंगा मार्ग चौराहा-नंदी के पास इस जंक्शन पाइंट पर दोनों ओर से लेन रोड आ रही है और इसकी 5 भुजाएँ होंगी।
  26. मंछामन चौराहा-इस जंक्शन के दोनों ओर से 4 लेन आ रहा है और इसकी 4 भुजाएँ होंगी।
  27. नीलगंगा चौराहा-यह चौराहा दोनों ओर से आ रहे 4 लेन को जोड़ेगा और इसके 4 मार्ग होंगे।
  28. सिंधी कॉलोनी चौराहा- यह दो 4 लेन रोड का जंक्शन पाइंट होगा और 3 भुजाएँ रहेंगी।
  29. मंछामन कॉलोनी रोड चौराहा-यह एक ओर से आ रहे 4 लेन तथा दूसरी ओर आ रहे 2 लेन का जंक्शन पाइंट रहेगा, इसकी3 भुजाएँ होंगी।
  30. शांति नगर चौराहा-यह दो ओर से आ रहे 4 लेन का जंक्शन पाइंट होकर तीन भुजाओं वाला रहेगा।
  31. सार्थक नगर चौराहा-यह दोनों ओर से आ रहे लेन का जंक्शन होकर 4 भुजा वाला रहेगा।
  32. दो तालाब चौराहा- यह भी दो 4 लेन का जंक्शन होकर 3 भुजाओं वाला रहेगा।
  33. राजस्व कॉलोनी चौराहा-यह एक 4 लेन और एक दो लेन का जंक्शन पाइंट रहेगा, इससे 4 मार्ग निकलेंगे।
  34. गेल चौराहा-यह दो 4 लेन का जंक्शन पाइंट बनकर तीन ओर मार्ग निकालेगा।
  35. नानाखेड़ा चौराहा-यह दो 4 लेन के बीच आएगा और इससे चारों ओर रास्ते निकलेेंगे।
  36. भरतपुरी चौराहा- यह दोनों ओर से आ रहे 4 लेनों के बीच विकसित होगा और इसकी 3 भुजाएँ रहेंगी।
  37. टॉवर चौक चौराहा- 5 भुजाओं वाले इस चौराहे पर दो 4 लेन आ रहे हैं।
  38. तीन बत्ती चौराहा-5 भुजाओं वाले इस चौराहेे पर भी दो 4 लेन आ रहे हैं।
  39. कोठी रोड/देवास रोड चौराहा-तीन भुजाओं वाले इस चौराहे पर दो 4 लेन आ रहे हैं।
  40. कलेक्टोरेंट चौराहा-चार भुजाओं वाले इस चौराहे पर सभी ओर से 4 लेन आ रहे हैं।
  41. तारा मंडल चौराहा-इसकी 4 भुजाएँ हैं तथा दोनों ओर 4 लेन हैं।
  42. ढाँचा भवन चौराहा-उन्नयन होने वाले इस चौराहे पर दो 4 लेन आएंगे और इसकी 3 भुजाएँ रहेंगी।
  43. नक्षत्र होटल चौराहा-दो 4 लेन के बीच विकसित. होने वाले इस जंक्शन पाइंट से 3 भुजाएँ निकलेंगी।
  44. सांदीपनि नगर चौराहा-दो 4 लेन के बीच रहने वाला यह चौराहा 3 शाखाएँ निकालेगा।
  45. हीरामिल चौराहा-यह भी दो 4 लेन के बीच होकर 3 भुजा वाला होगा।
  46. एमआर-4 और एमआर-चौराहा-दो 4 लेन के बीच होकर 3 भुजाओं वाला होगा।
  47. ए.के. एम. चौराहा-एक 4 लेन और एक 2 लीेन के बीच इस चौराहे से 4 भुजाएँ निकल रही हैं।
  48. लक्ष्मी नगर चौराहा-एक 4 लेन ओर 2 लीेन के बीच बने इस चौराहे से 5 भुजाएँ निकलती हैं।
  49. आनंद नगर चौराहा-एक 4 लेन और 2 लेन के बीच इस जंक्शन पाइंट से 3 भुजाएँ निकल रही हैं।
  50. पंचमुखी हनुमान चौराहा-एक 4 लेन और एक एक 2 लेन के इस जंक्शन पाइंट से 4 भुजाएँ निकल रही हैं।
  51. नये बनने वाले सांवराखेड़ी चौराहे पर दो 4 लेन हैं और और 3 भुजाएँ हैं।
    इन सभी चौराहों के विकास का दायित्व नगर पालिक निगम उज्जैन को सौंपा गया है। नागरिकों में संशय है कि क्या वह समय रहते इन चौराहों को विकसित होता हुआ देख पाएँगे?

Next Post

बड़नगर में 372 लीटर संदिग्ध घी जब्त

Sat Aug 1 , 2026
बड़नगर, अग्निपथ। मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़नगर में बड़ी छापामार कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त और उज्जैन कलेक्टर के निर्देशों के तहत अधिकारियों की टीम ने बड़नगर तहसील के बाजारों में अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने सबसे पहले नयापुरा स्थित […]

Breaking News